{"_id":"6aa23c5a726759d9800698c7","slug":"alexander-zverev-breaks-boris-becker-s-record-coco-gauff-reaches-us-open-semi-finals-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूएस ओपन: ज्वेरेव ने बेकर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? सेमीफाइनल में पहुंचे; कोको गॉफ ने भी अंतिम-चार में बनाई जगह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
यूएस ओपन: ज्वेरेव ने बेकर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? सेमीफाइनल में पहुंचे; कोको गॉफ ने भी अंतिम-चार में बनाई जगह
Thu, 10 Sep 2026 10:43 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:43 AM IST
सार
यूएस ओपन में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बोटिक वान डे जैंडशुल्प को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ जर्मन खिलाड़ी ने एक ही सत्र में ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा मैच जीतने का अपने देश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वह चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले नौवें खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
ज्वेरेव और गॉफ
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएस ओपन में एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सफर एक बार फिर खिताब की ओर बढ़ चला है। जर्मनी के इस स्टार खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स के बोटिक वान डे जैंडशुल्प को कोई मौका नहीं दिया और सीधे सेटों में 6-2, 7-5, 6-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ज्वेरेव ने न सिर्फ यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो लंबे समय से जर्मनी के महान खिलाड़ी बोरिस बेकर के नाम था।
वहीं, महिला एकल में कोको गॉफ ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब अंतिम-चार में उनका मुकाबला विश्व की नई नंबर एक खिलाड़ी एलेना रायबाकिना से होगा।

ज्वेरेव
- फोटो : IANS
बेकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
ज्वेरेव ने इस सत्र में ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में अपनी 23वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने एक सीजन में किसी जर्मन पुरुष खिलाड़ी की सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम मैच जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बोरिस बेकर के नाम था, जिन्होंने 1989 में एक सत्र में 22 ग्रैंड स्लैम मुकाबले जीते थे। 29 वर्षीय ज्वेरेव इस सीजन एटीपी टूर पर 51 मैच जीत चुके हैं और इस मामले में सबसे आगे हैं। वह इस समय पुरुष एकल ड्रॉ में बचे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पहले से ग्रैंड स्लैम खिताब है।
पहले सेट में पांच डबल फॉल्ट, फिर भी दबदबा
ज्वेरेव ने मुकाबले की शुरुआत कुछ धीमी की और पहले सेट में पांच डबल फॉल्ट किए। हालांकि, इसका उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने दो बार वान डे जैंडशुल्प की सर्विस तोड़ी और पहला सेट आसानी से 6-2 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में मुकाबला थोड़ा ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा। वान डे जैंडशुल्प ने ज्वेरेव की अपेक्षाकृत साधारण लय का फायदा उठाते हुए देर में दो ब्रेक पॉइंट हासिल किए और स्कोर बराबर करने के करीब पहुंच गए। लेकिन वह इन मौकों को भुना नहीं सके। ज्वेरेव ने अपनी सर्विस बचाई और सेट 7-5 से जीत लिया। तीसरे सेट में ज्वेरेव ने फिर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया और 6-1 से सेट जीतकर मुकाबला खत्म कर दिया।
एक ही साल में चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल
इस जीत के साथ ज्वेरेव एक ही सीजन में चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले ओपन एरा के नौवें पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद उन्होंने फ्रेंच ओपन में फ्लावियो कोबोली को पांच सेट के फाइनल में हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। वहीं विंबलडन में ज्वेरेव फाइनल तक पहुंचे, जहां उन्हें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से हार मिली। अब यूएस ओपन में भी ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। यानी एक सीजन, चारों ग्रैंड स्लैम और हर जगह आखिरी चार में जगह, जर्मन स्टार का यह अभियान वाकई खास बन चुका है।

ज्वेरेव, गॉफ, बोटिक और रायबाकिना
- फोटो : IANS
कोको गॉफी का कैसा रहा मुकाबला?
साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपने दूसरे खिताब की कवायद में लगी गॉफ ने दूसरे सेट के टाईब्रेकर में कुछ मैच प्वाइंट बचाए और इसके बाद शानदार वापसी करके मीरा एंड्रीवा को 2-6, 7-6 (7), 6-2 से हराकर रायबाकिना के खिलाफ कड़े मुकाबले की नींव रखी। इससे पहले रायबाकिना ने झेंग किनवेन को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि टूर्नामेंट के बाद वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगी।
गॉफ की नजर दूसरे यूएस ओपन खिताब पर
गॉफ ने खराब शुरुआत के बावजूद वापसी करते हुए अमेरिकी ओपन में दूसरी बार चैंपियन बनने की उम्मीद जीवंत रखी। अमेरिका की इस खिलाड़ी में इससे पहले 2023 में यह टूर्नामेंट जीता था। फ्रेंच ओपन चैंपियन एंड्रीवा ने शुरुआती सात अंक जीतकर पहला सेट 26 मिनट में अपने नाम कर लिया, जिसके बाद चौथी वरीयता प्राप्त गॉफ ने वापसी की। उन्होंने बाद में कहा कि पहले सेट के बाद ब्रेक के दौरान उन्हें अपने साथी अमेरिकी खिलाड़ी फ्रांसिस टियाफो की याद आ रही थी, जो एक दिन पहले अपने क्वार्टरफाइनल मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।
महिला एकल में 1975 के बाद पहली बार
गॉफ ने कहा, 'सच कहूं तो मैं बस बिना किसी पछतावे के कोर्ट से बाहर निकलना चाहती थी। रायबाकिना के खिलाफ सेमीफाइनल में मुकाबला कड़ा होगा लेकिन मैं हार मानने वालों में नहीं हूं।’' महिला वर्ग का एक अन्य सेमीफाइनल में वर्तमान में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका का सामना तीसरे नंबर की जेसिका पेगुला से होगा, लेकिन शेष मैचों का परिणाम जो भी हो यह तय है कि जब सोमवार को नई रैंकिंग जारी होगी तो रायबाकिना शीर्ष स्थान पर सबालेंका के 99 सप्ताह के दबदबे को खत्म कर देंगी। यह 1975 के बाद पहला अवसर है जबकि महिला वर्ग की सभी चार शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।