फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open: Frances Tiafoe Stages Stunning Comeback, Aryna Sabalenka Reaches Semifinals

यूएस ओपन: टियाफो का चमत्कारिक कमबैक, हारने के बाद फूट-फूटकर रोए मिशेलसन; सबालेंका की भी सेमीफाइनल में एंट्री

Wed, 09 Sep 2026 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Sep 2026 09:17 AM IST
सार

यूएस ओपन 2026 में फ्रांसेस टियाफो और एरिना सबालेंका ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टियाफो ने दो सेट से पिछड़ने के बाद एलेक्स मिशेलसन को पांच सेट में हराया, जबकि सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। सबालेंका लगातार तीसरे खिताब से दो जीत दूर हैं।

विज्ञापन
US Open: Frances Tiafoe Stages Stunning Comeback, Aryna Sabalenka Reaches Semifinals
टियाफो और सबालेंका - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ अमेरिकी स्टार फ्रांसेस टियाफो ने दो सेट गंवाने के बाद ऐसा पलटवार किया कि हमवतन एलेक्स मिशेलसन की आंखों में आंसू आ गए, तो दूसरी तरफ दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने भी बेहद करीबी मुकाबले में लिंडा नोस्कोवा को मात देकर अंतिम चार में जगह बना ली। टियाफो जहां पहली बार यूएस ओपन फाइनल का टिकट कटाने की कोशिश करेंगे, वहीं सबालेंका लगातार तीसरे खिताब से अब सिर्फ दो जीत दूर हैं।
विज्ञापन

दो सेट हारकर भी नहीं मानी हार, टियाफो ने पलट दिया पूरा मैच
11वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो के लिए एलेक्स मिशेलसन के खिलाफ मुकाबला लगभग हाथ से निकल चुका था। दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी मिशेलसन ने शुरुआती दोनों सेट 7-5, 6-3 से अपने नाम कर लिए थे। इतना ही नहीं, तीसरे सेट में भी वह 5-3 से आगे थे। टियाफो के लिए स्थिति बेहद मुश्किल थी, लेकिन यहीं से अमेरिकी खिलाड़ी ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने तीसरा सेट 7-5 से जीतकर वापसी की शुरुआत की और फिर चौथा सेट 6-3 से अपने नाम कर मुकाबला निर्णायक पांचवें सेट में पहुंचा दिया। पांचवें सेट में भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार मुकाबला 10-पॉइंट टाई-ब्रेक तक पहुंचा, जहां टियाफो ने 10-6 से बाजी मार ली। 4 घंटे 38 मिनट चले इस मैराथन मुकाबले को उन्होंने 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6(10-6) से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार के बाद रो पड़े मिशेलसन, टियाफो ने लगाया गले
22 साल के मिशेलसन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने मुकाबले में शानदार शुरुआत भी की, लेकिन जीत की दहलीज पर पहुंचकर मैच गंवाने से वह बेहद निराश हो गए। मैच खत्म होने के बाद मिशेलसन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। वह रो पड़े और टियाफो के गले लग गए। टियाफो ने भी उन्हें सांत्वना दी।

जीत के बाद टियाफो ने अपने प्रतिद्वंद्वी की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। वह आसानी से जीत सकता था। एलेक्स मिशेलसन को सलाम।' मिशेलसन ने भी टियाफो के व्यवहार की तारीफ की। उन्होंने कहा, “उस पल में मुझे दिलासा देने के लिए वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था और मैं इसमें अच्छा काम नहीं कर पाया। वह बहुत सारी अच्छी पर्सनल बातें कह रहे थे।'
 
विज्ञापन

तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे टियाफो
इस जीत के साथ टियाफो ने तीसरी बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वह 2022 और 2024 में भी अंतिम चार में पहुंचे थे, लेकिन दोनों बार उनका सफर यहीं समाप्त हो गया था। 2022 में उन्हें कार्लोस अल्कारेज ने हराया था, जबकि 2024 में टेलर फ्रिट्ज ने फाइनल में पहुंचने का उनका सपना तोड़ दिया था। अब टियाफो के सामने पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने का मौका है।
 

सबालेंका भी रोमांचक मुकाबले के बाद अंतिम चार में
महिला एकल में दुनिया की नंबर एक एरिना सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा की कड़ी चुनौती को पार कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने चेक खिलाड़ी को 7-6(1), 3-6, 7-6(7) से हराया। सबालेंका ने पहले सेट में 5-2 की बढ़त बना ली थी, लेकिन नोस्कोवा ने लगातार तीन गेम जीतकर वापसी कर ली। सेट टाई-ब्रेक में गया, जहां सबालेंका ने 6-0 की बढ़त बनाने के बाद 7-1 से सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में नोस्कोवा ने पलटवार किया। सबालेंका के डबल फॉल्ट का फायदा उठाते हुए उन्होंने 4-2 की बढ़त बनाई और आखिरकार सेट 6-3 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

निर्णायक सेट में भी खूब चला उतार-चढ़ाव
तीसरे सेट में नोस्कोवा ने एक बार फिर 4-2 की बढ़त बना ली। एक समय सबालेंका मुश्किल में नजर आ रही थीं और उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट तक गिरा दिया। लेकिन नंबर एक खिलाड़ी ने दबाव में शानदार वापसी की। उन्होंने खुद तीन ब्रेक पॉइंट हासिल किए और स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने सर्विस बरकरार रखी और मुकाबला निर्णायक टाई-ब्रेक में पहुंच गया। टाई-ब्रेक में सबालेंका ने 2-0 और फिर 6-3 की बढ़त बनाई, लेकिन नोस्कोवा ने लगातार अंक हासिल कर मुकाबले को फिर रोमांचक बना दिया। स्कोर 6-5 होने के बाद सबालेंका ने आखिरी वार किया और ऐस लगाकर मैच अपने नाम कर लिया।

सबालेंका ने बनाया खास रिकॉर्ड, लगातार तीसरे खिताब से दो जीत दूर
इस जीत के साथ सबालेंका लगातार छठी बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। किसी ग्रैंड स्लैम में यह उनका 15वां सेमीफाइनल है। वह सेरेना विलियम्स के बाद लगातार छह यूएस ओपन सेमीफाइनल खेलने वाली सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सेरेना ने 2011 से 2016 तक लगातार छह बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई थी। सबालेंका 2024 और 2025 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। अब अगर वह अपने अगले दोनों मुकाबले जीत लेती हैं तो लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर लेंगी। यूएस ओपन के एक ही दिन में टियाफो की दो सेट से ऐतिहासिक वापसी और सबालेंका की दबाव में निकली जीत ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है। अब दोनों की नजरें फाइनल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed