{"_id":"6a1ee8d82d1b5616b40f02a7","slug":"marta-kostyuk-beat-elina-svitolina-to-enter-semi-final-of-french-open-match-highlights-and-result-updates-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: यूक्रेन की कोस्त्युक पहली बार सेमीफाइनल में, स्वितोलिना को हराया; अब रूसी खिलाड़ी से होगा सामना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: यूक्रेन की कोस्त्युक पहली बार सेमीफाइनल में, स्वितोलिना को हराया; अब रूसी खिलाड़ी से होगा सामना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सार
यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एलिना स्वितोलिना की चुनौती को पार किया। कोस्त्युक महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब उनका सामना रूस की मीरा आंद्रिवा से होगा।
मार्ता कोस्त्युक
- फोटो : French Open
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मौजूदा सत्र में क्ले कोर्ट पर शानदार लय में चल रहीं मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना रूस की युवा खिलाड़ी मीरा आंद्रिवा से होगा। कोस्त्युक ने मंगलवार को खेले गए अंतिम आठ मुकाबले में हमवतनल एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
रूस की 19 वर्षीय आंद्रिवा ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की अनुभवी खिलाड़ी सोराना सिर्स्टिया को 6-0, 6-3 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 17 साल के लंबे अंतराल के बाद पहुंची 36 वर्षीय सिर्स्टिया शुरुआत से ही लय हासिल नहीं कर सकीं। आंद्रिवा की सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स और आक्रामक नेट प्ले के सामने उनकी वापसी की कोशिश ज्यादा देर टिक नहीं पाई।
Trending Videos

क्ले कोर्ट पर इस साल शानदार है कोस्त्युक का रिकॉर्ड
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की मुखर समर्थक कोस्त्युक का टूर स्तर पर आंद्रिवा के खिलाफ 2-0 का रिकॉर्ड है। कोस्त्युक क्वार्टर फाइनल ने जीत के बाद कहा, 'यूक्रेन, विशेषकर कीव में एक बार फिर बेहद कठिन रात गुजरी है। कई लोगों की जान गई है।' मैच में सातवीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक सेट के महत्वपूर्ण अंकों पर 15वीं वरीय कोस्त्युक अधिक प्रभावी रहीं। इस जीत के साथ क्ले कोर्ट पर उनका 2026 का रिकॉर्ड 17-0 हो गया।

कोस्त्युक ने हासिल की उपलब्धि
कोस्त्युक पेशेवर युग (1968 के बाद) में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यूक्रेन की पहली महिला बन गई हैं। स्वितोलिना अन्य तीनों ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल खेल चुकी हैं, लेकिन फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में छठी बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकीं। आंद्रिवा दो वर्ष के अंतराल के बाद दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ युद्धकालीन परिस्थितियों में खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा, मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है। मैं केवल उस गेंद पर ध्यान देती हूं जो मेरी ओर आ रही होती है। मेरा पूरा ध्यान अपने खेल और रणनीति पर रहता है।