सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Yuki Bhambri and his partner Michael Venus advanced to the men's doubles title clash of the Geneva Open

Geneva Open: भांबरी और वीनस की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन, जेनेवा ओपन में पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 22 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार माइकल वीनस ने जेनेवा ओपन में शानदार प्रदर्शन किया और पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।

Yuki Bhambri and his partner Michael Venus advanced to the men's doubles title clash of the Geneva Open
भारत के युकी भांबरी (बाएं) और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस की तस्वीर - फोटो : X/@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ शुक्रवार को जिनेवा ओपन के पुरुष युगल सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की पेत्र रिक्ल और एडम पावलासेक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर इस सत्र का अपना पहला एटीपी फाइनल सुनिश्चित किया। भारतीय-न्यूजीलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में 7-5, 6-3 से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
Trending Videos


भांबरी और वीनस ने अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाया और लगातार प्रभावी सर्विस के दम पर एक घंटा 12 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल में अब उनका सामना रोमेन अर्नियोडो और मार्क पोलमांस की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में कॉन्स्टैन्टिन फ्रांटजेन और रॉबिन हासे को 7-6(4), 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed