सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Carlos Alcaraz withdraws from Wimbledon Queen's Club due to wrist injury know all details

Carlos Alcaraz: फ्रेंच ओपन के बाद विंबलडन से भी कार्लोस अल्कारेज ने नाम वापस लिया, बताया किस कारण लिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन के बाद विंबलडन से भी नाम वापस लेने की घोषणा कर दी है। अल्कारेज ने बताया कि वह अभी चोट से उबर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

Carlos Alcaraz withdraws from Wimbledon Queen's Club due to wrist injury know all details
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

दो बार के विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि कलाई की चोट के कारण वह अगले महीने होने वाले विंबलडन टूर्नामेंट से हट रहे हैं। अल्कारेज पिछले महीने बार्सिलोना ओपन के दौरान दाहिनी कलाई में चोटिल हो गए थे। वह इस सप्ताहांत से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन से भी पहले ही नाम वापस ले चुके हैं। उन्होंने पिछले दो वर्षों में यह क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट जीता था।
Trending Videos


दो बार जीता है खिताब
अल्कारेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मेरी रिकवरी अच्छी चल रही है और मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से मैं अभी भी खेलने के लिए तैयार नहीं हूं।' अल्कारेज ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की और टेनिस में चारों प्रमुख खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए। अल्कारेज ने 2023 और 2024 में लगातार दो बार ग्रास-कोर्ट ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। उन्होंने दोनों फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था। पिछले साल फाइनल में उन्हें यानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन के इस खिलाड़ी ने विंबलडन और लंदन के क्वींस क्लब में होने वाले वार्मअप टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाने पर कहा, ये दोनों टूर्नामेंट मेरे लिए बेहद खास हैं और मुझे इनकी कमी बहुत खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed