सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Neymar Returns to Brazil Squad for FIFA World Cup 2026 After Two-Year Absence

FIFA World Cup: ढाई साल बाद ब्राजील की टीम में नेमार की वापसी, विश्वकप 2026 के लिए एंसेलोटी ने खेला बड़ा दांव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की आखिरकार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी हो गई है। लगभग ढाई साल बाद नेमार को ब्राजील स्क्वॉड में शामिल किया गया। कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा कि नेमार सिर्फ बैकअप खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। चोटों से जूझने के बाद सैंटोस के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले नेमार अब ब्राजील के वर्ल्ड कप अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।

Neymar Returns to Brazil Squad for FIFA World Cup 2026 After Two-Year Absence
नेमार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ब्राजील फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ी खबर स्टार फॉरवर्ड नेमार की वापसी रही। 34 वर्षीय नेमार लगभग ढाई साल बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2023 में उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर था, जहां उन्हें एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (ACL) में गंभीर चोट लगी थी।
Trending Videos


इसके बाद नेमार लंबे समय तक चोटों से जूझते रहे, लेकिन अपने बचपन के क्लब सैंटोस में वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले साल जनवरी से अब तक नेमार ने 38 मुकाबलों में 17 गोल दागे हैं, जिसने चयनकर्ताओं का भरोसा फिर से जीत लिया। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर हमेशा संदेह बना रहता है, क्योंकि वह इंजरी प्रोन हैं। यह फुटबॉलर अपना चौथा विश्व कप खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंसेलोटी बोले- नेमार टीम में जान डाल सकते हैं
ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेमार के चयन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हमने नेमार को सिर्फ बैकअप के तौर पर नहीं चुना है। वह अपनी खूबियों से टीम में नई ऊर्जा भर सकते हैं। चाहे वह एक मिनट खेलें या पूरे 90 मिनट, हमें उनके खेल की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'यह जरूरी है कि सारी उम्मीदें सिर्फ एक खिलाड़ी पर न टिकी हों। ट्रेनिंग के आधार पर तय होगा कि वह कितना खेलेंगे, लेकिन वह इस टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।'

नेमार के नाम है ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल
नेमार ब्राजील के इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 128 इंटरनेशनल मुकाबलों में 79 गोल किए हैं। बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन जैसे बड़े क्लबों के लिए खेल चुके नेमार अब विनीसियस जूनियर, राफिन्हा और एंड्रिक जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ ब्राजील को छठा वर्ल्ड कप खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। ब्राजील अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम ग्रुप-सी में हैती और स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील का स्क्वॉड-

 
  • गोलकीपर: एलिसन, एडरसन, वेवर्टन।
  • डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा, ब्रेमर, इबानेज, वेस्ली, मार्क्विनहोस, गेब्रियल मैगलहेस, डगलस सैंटोस।
  • मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस, केसेमिरो, डैनिलो सैंटोस, फैबिन्हो, लुकास पैक्वेटा।
  • फॉरवर्ड: एंड्रिक, गेब्रियल मार्टिनेली, इगोर थियागो, मैथियस कुन्हा, राफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, नेमार, रेयान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed