सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Gets Massive Salary Hike in MLS, Earns More Than Double of Any Other Player

Lionel Messi Earning: 267 करोड़ से ज्यादा कमाएंगे मेसी! मेजर लीग सॉकर के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, सब पीछे छूटे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 May 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंटर मियामी के साथ उनके नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत उन्हें 28.33 मिलियन डॉलर (करीब 267 करोड़ रुपये) की गारंटीड कमाई मिलेगी। यह लीग के किसी भी दूसरे खिलाड़ी से दोगुने से ज्यादा है। मेसी की मौजूदगी से इंटर मियामी का कुल पेरोल भी सबसे ऊपर पहुंच गया है।

Lionel Messi Gets Massive Salary Hike in MLS, Earns More Than Double of Any Other Player
मेसी - फोटो : USA Today Images
विज्ञापन

विस्तार

लियोनल मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी लोकप्रियता और बाजार कीमत आज भी सबसे अलग है। इंटर मियामी के साथ नए कॉन्ट्रैक्ट के बाद मेसी की सैलरी में बड़ा इजाफा हुआ है। मेजर लीग सॉकर प्लेयर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मेसी को 25 मिलियन डॉलर बेस सैलरी और कुल 28.33 मिलियन डॉलर (करीब 267 करोड़ रुपये) गारंटीड कॉम्पनसेशन मिलेगा। यह रकम लीग के किसी भी अन्य खिलाड़ी से दोगुने से ज्यादा है।
Trending Videos

दूसरे नंबर पर सोन ह्युंग-मिन
सोन ह्युंग मिन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। लॉस एंजिलिस एफसी के लिए खेलने वाले सोन को 10.36 मिलियन डॉलर बेस सैलरी और 11.15 मिलियन डॉलर कुल भुगतान मिल रहा है। यानी मेसी उनसे भी काफी आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर मियामी का खर्च सबसे ज्यादा
मेसी के आने के बाद इंटर मियामी का कुल पेरोल 54.6 मिलियन डॉलर पहुंच गया है। यह दूसरे नंबर की टीम एलएएफसी से 20 मिलियन डॉलर ज्यादा है। वहीं लीग की सबसे कम खर्च करने वाली टीम फिलेडेलफिया यूनियन है, जिसका पेरोल 11.7 मिलियन डॉलर है। यह आंकड़ा दिखाता है कि इंटर मियामी ने मेसी के इर्द-गिर्द मजबूत टीम बनाने में भारी निवेश किया है।

मेसी का प्रदर्शन भी शानदार
मेसी सिर्फ कमाई में ही नहीं, मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इंटर मियामी के लिए उन्होंने 64 नियमित सीजन मैचों में 59 गोल किए हैं। इस सीजन में अब तक 11 मैचों में नौ गोल कर चुके हैं। पिछले सीजन उन्होंने 29 गोल किए थे और लगातार दूसरी बार मोस्ट वैलुएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीता था। मेसी ने पिछले साल टीम को पहला मेजर लीग सॉकर का खिताब भी दिलाया।

39 की उम्र में भी वर्ल्ड कप की तैयारी
अगले महीने 39 साल के होने जा रहे मेसी अभी भी अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। वह अपने छठे वर्ल्ड कप में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। 2022 विश्व कप जीतने के बाद भी उनकी फिटनेस और प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है।

मेजर लीग सॉकर में बाकी बड़े नाम
मेसी और सोन के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में रोड्रिगो डी पॉल, मिगुएल अलमीरोन, हिरविंग लोजानो और थॉमस मूलर जैसे नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की कमाई भी करोड़ों डॉलर में है, लेकिन मेसी अब भी सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed