सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Former Mohun Bagan President Tutu Bose Dies

Mohun Bagan: मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष टूटू बोस का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बोस ने मोहन बागान को देश का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह लगभग तीन दशक तक इस फुटबॉल क्लब से जुड़े रहे और इस बीच उन्होंने सचिव और अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काम किया।

Former Mohun Bagan President Tutu Bose Dies
टूटू बोस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन बोस, जिन्हें कोलकाता के फुटबॉल हलकों में प्यार से ‘टूटू बाबू’ कहा जाता था, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
Trending Videos


भारतीय फुटबॉल प्रशासन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक बोस का कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोस के पोते अरिनजॉय बोस ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘हम अत्यंत दुख के साथ टूटू बोस के निधन की घोषणा करते हैं। वह एक आदर्श पिता और दादा थे। वह एक उत्कृष्ट प्रशासक थे और अपने आसपास के सभी लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा थे।’’

बोस ने मोहन बागान को देश का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह लगभग तीन दशक तक इस फुटबॉल क्लब से जुड़े रहे और इस बीच उन्होंने सचिव और अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed