{"_id":"69fed12f05fbdba8450b30ed","slug":"fifa-world-cup-messi-confident-of-neymar-playing-in-the-fifa-world-cup-calls-him-one-of-the-best-players-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: मेसी को फीफा विश्व कप में नेमार के खेलने का भरोसा, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: मेसी को फीफा विश्व कप में नेमार के खेलने का भरोसा, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 May 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने भरोसा जताया है कि नेमार फीफा विश्व कप में खेलेंगे। नेमार पिछले कुछ समय से चोट के कारण परेशान चल रहे हैं।
मेसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का मानना है कि ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार अभी भी इस खेल के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मेसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्राजील का यह फॉरवर्ड अगले महीने होने वाले फीफा विश्व कप में खेलेगा।
Trending Videos
मेसी ने लो डेल पोलो शो में कहा, हम चाहते हैं कि विश्व कप में सबसे अच्छे खिलाड़ी हों और नेमार, चाहे उनका फॉर्म कैसा भी हो, हमेशा उनमें से एक रहेंगे। ब्राजील और फुटबॉल के लिए उनके बहुत मायने हैं, इसलिए उन्हें विश्व कप में देखना बहुत अच्छा होगा। मुझे उम्मीद है कि वह वहां होंगे, लेकिन मैं किसी चीज को लेकर निष्पक्ष नहीं रह सकता, क्योंकि उन्हें हमेशा वहां रहना होता है।
मेसी ने माना कि उनकी दोस्ती की वजह से उनके लिए निष्पक्ष रहना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा, मैं किसी चीज को लेकर निष्पक्ष नहीं रह सकता। नेमार एक दोस्त है। जाहिर है, मैं चाहूंगा कि वह विश्व कप में हो, उसके साथ अच्छी चीजें हों क्योंकि वह जैसा इंसान है, उसके लिए वह इसके लायक है। मुझे उम्मीद है कि वह वहां हो सके। उसमें एक बहुत ही खास करिश्मा है। वह दिखावा नहीं करता। वह अपनी जिंदगी वैसे ही जीता है, जैसा वह महसूस करता है, बिना नतीजों की चिंता किए। वह खुश है और वह बहुत नैचुरल है।

मेसी बोले- अर्जेंटीना के लिए मुश्किल होगा खिताब बचाना
आठ बार के बैलन डी'ओर विनर ने कहा कि अर्जेंटीना के लिए 2022 विश्व कप खिताब बचाना मुश्किल काम होगा। उन्होंने स्पेन, फ्रांस और ब्राजील को प्रबल दावेदार बताया। मेसी ने कहा, हम जानते हैं कि विश्व कप हमेशा एक मुश्किल मामला होता है क्योंकि इसमें शामिल टीमें मजबूत होती हैं। हमें उम्मीद रखनी होगी, जैसे हर अर्जेंटीनाई हमेशा करता है जब भी कोई आधिकारिक प्रतियोगिता होती है, चाहे वह कोपा अमेरिका हो या विश्व कप, लेकिन हमें यह भी मानना होगा कि हमसे आगे दूसरी दावेदार टीमें हैं जो बेहतर हैं।

बार्सिलोना में साथ थे नेमार और मेसी
नेमार और मेसी 2013 से 2017 तक बार्सिलोना में साथ खेले और 2021 से 2023 तक पेरिस सेंट-जर्मेन में साथ रहे। बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद से नेमार लगातार चोट की समस्या से परेशान रहे हैं। वह इस साल सिर्फ 12 मैच खेल पाए हैं। उन्होंने 2025 में 28 मैच खेले थे। ब्राजील के अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले नेमार अक्तूबर 2023 से अपने देश के लिए नहीं खेले हैं। वह उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर के दौरान एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लगने के बाद से टीम से बाहर हैं।