सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Billie Jean King Earns College Degree 65 Years After Beginning Her Studies

Billie Jean King: टेनिस कोर्ट के इतर बिली जीन किंग की उपलब्धि, पढ़ाई शुरू करने के 65 साल बाद डिग्री हासिल की

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 May 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी बिली जीन किंग ने पढ़ाई शुरू करने के 65 साल बाद अपनी कॉलेज डिग्री पूरी कर ली। यह उपलब्धि उनके लंबे संघर्ष, सीखने की इच्छा और जीवनभर शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। खेल जगत की इस महान हस्ती की कहानी अब लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Billie Jean King Earns College Degree 65 Years After Beginning Her Studies
बिली जीन किंग - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार

बिली जीन किंग ने जश्न मनाते हुए खुशी में अपना दाहिना हाथ उठाया लेकिन यह टेनिस कोर्ट पर एक और जीत की खुशी नहीं थी। इस बार वह अपनी पढ़ाई शुरू करने के 65 साल बाद कॉलेज की डिग्री हासिल करने का जश्न मना रही थीं।


इस 82 वर्षीय दिग्गज ने सोमवार को एक समारोह में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिलिस से इतिहास में कला स्नातक की उपाधि हासिल की। बिली जीन ने बाद में कहा, 'किसी भी काम को पूरा करने के लिए देर कभी नहीं होती फिर चाहे आपकी उम्र जो भी हो, चाहे आपकी क्षमता जो भी हो, अगर आप कुछ चाहते हैं तो उसके लिए प्रयास करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Billie Jean King (@billiejeanking)

विज्ञापन
Trending Videos



उन्होंने कहा, 'मैंने जितना सोचा था यह मेरे लिए उससे कई अधिक मायने रखता है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं डिग्री हासिल करने में सफल रही।' किंग ने दो साल पहले घोषणा की थी कि वह उसी कॉलेज में अपनी डिग्री पूरी करेंगी, जहां शारीरिक शिक्षा भवन के बाहर उनकी कांस्य प्रतिमा लगाई गई है। वह कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाली अपने परिवार की पहली सदस्य हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Cal State LA (@calstatela)




View this post on Instagram

A post shared by Cal State LA (@calstatela)




बिली जीन किंग ने 1961 में कॉलेज में दाखिला लिया था। यह वही वर्ष था जब उन्होंने अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था। यह खिताब उन्होंने महिला युगल में जीता था। विंबलडन में उन्होंने कुल 20 खिताब जीते। उन्होंने इसके बाद जल्द ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उनके नाम पर ग्रैंड स्लैम में कुल 39 खिताब दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed