सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Conor McGregor Confirms UFC Return After Five-Year Break, To Face Max Holloway

Conor McGregor Returns: पांच साल बाद UFC में लौटेंगे कॉनर मैकग्रेगर, मैक्स होलोवे से होगी धमाकेदार भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 May 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

यूएफसी सुपरस्टार कॉनर मैकग्रेगर लगभग पांच साल बाद ऑक्टागन में वापसी करने जा रहे हैं। यूएफसी सीईओ डाना व्हाइट ने पुष्टि की है कि मैकग्रेगर 11 जुलाई को लास वेगास में UFC 329 के मेन इवेंट में मैक्स होलोवे का सामना करेंगे। 2021 में डस्टिन पोइरियर के खिलाफ गंभीर चोट के बाद मैकग्रेगर लंबे समय तक बाहर रहे थे। अब उनकी वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

Conor McGregor Confirms UFC Return After Five-Year Break, To Face Max Holloway
मैकग्रेगर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के सबसे चर्चित एमएमए फाइटर्स में शामिल कोनर मैकग्रेगर आखिरकार यूएफसी में वापसी करने जा रहे हैं। लगभग पांच साल के लंबे इंतजार, चोटों और कई बार टली वापसी के बाद यूएफसी सीईओ डाना व्हाइट ने शनिवार को मैकग्रेगर की वापसी की आधिकारिक पुष्टि कर दी। मैकग्रेगर 11 जुलाई को लास वेगास के टी-मोबाइल एरीना में होने वाले यूएफसी 329 के मेन इवेंट में मैक्स होलोवे से भिड़ेंगे। खास बात यह है कि यह मुकाबला उनकी पिछली फाइट के लगभग ठीक पांच साल बाद होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल बाद होगी वापसी
मैकग्रेगर आखिरी बार 10 जुलाई 2021 को ऑक्टागन में नजर आए थे। उस मुकाबले में उन्हें डस्टिन पोएरियर के खिलाफ टीकेओ हार का सामना करना पड़ा था। उसी फाइट में उनकी टांग बुरी तरह टूट गई थी, जिसके बाद वह लंबे समय तक मुकाबलों से दूर रहे। इसके बाद 2024 में उनकी वापसी की योजना बनाई गई थी, जहां उनका मुकाबला माइकल चैंडलर से होना था। लेकिन फाइट से कुछ हफ्ते पहले पैर की अंगुली टूटने के कारण वह मुकाबला भी रद्द हो गया। अब आखिरकार 'द नोटोरियस' के नाम से मशहूर मैकग्रेगर दोबारा ऑक्टागन में उतरने के लिए तैयार हैं।

13 साल पुरानी प्रतिद्वंद्विता फिर होगी जिंदा
मैकग्रेगर और होलोवे पहली बार अगस्त 2013 में बोस्टन में भिड़े थे। उस समय दोनों ही यूएफसी में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। उस मुकाबले में मैकग्रेगर ने सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की थी, जबकि फाइट के दौरान उनका एसीएल भी चोटिल हो गया था। दूसरी तरफ होलोवे बाद में यूएफसी इतिहास के सबसे महान फेदरवेट फाइटर्स में शामिल हुए। अब दोनों फाइटर्स एक दशक बाद फिर आमने-सामने होंगे, लेकिन इस बार परिस्थितियां और वजन वर्ग दोनों अलग होंगे। यह मुकाबला वेल्टरवेट कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा।

फैंस को बड़ी फाइट का इंतजार
मैकग्रेगर की वापसी की खबर से एमएमए फैंस में जबरदस्त उत्साह है। उनकी लोकप्रियता और आक्रामक अंदाज ने उन्हें यूएफसी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनाया है। दूसरी तरफ होलोवे अपनी शानदार तकनीक और स्टैमिना के लिए जाने जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पांच साल बाद लौट रहे मैकग्रेगर क्या पहले जैसी धमाकेदार वापसी कर पाते हैं या नहीं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed