{"_id":"6a083831f810ad85070bed80","slug":"pm-narendra-modi-netherlands-visit-updates-address-indian-diaspora-talks-about-cricket-and-sports-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi In Netherlands: पीएम मोदी ने नीदरलैंड में की क्रिकेट की बात, आर्यन दत्त से विक्रमजीत तक का लिया नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PM Modi In Netherlands: पीएम मोदी ने नीदरलैंड में की क्रिकेट की बात, आर्यन दत्त से विक्रमजीत तक का लिया नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम (नीदरलैंड)
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 May 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार यूरोपीय देशों के दौरे के दौरान नीदरलैंड में हैं। उन्होंने हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और इस दौरान क्रिकेट और खेलों को लेकर बात की।
नरेंद्र मोदी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के क्रम में नीदरलैंड पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां के राजा विलियम और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने हेग में भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की और इस दौरान भारतीयों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने इस दौरान क्रिकेट से लेकर ओलंपिक मेजबानी तक की बात की।
पीएम मोदी बोले- खेल भारत-नीदरलैंड के रिश्तों की एक अहम पहचान
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के रिश्तों की एक अहम पहचान खेल भी है, जिस पर अक्सर कम बात होती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश खेलों के क्षेत्र में लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं और यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। पीएम मोदी ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि नीदरलैंड की क्रिकेट टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ियों और भारतीय समुदाय का बड़ा योगदान रहा है।

नीदरलैंड क्रिकेट टीम में भारतीयों की भूमिका पर की बात
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत में हुए टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी। पीएम मोदी ने आर्यन दत्त जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भारतीय मूल के खिलाड़ी डच टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह गर्व की बात होती है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस तरह नीदरलैंड की क्रिकेट में भारतीयों की भूमिका रही है, उसी तरह भारत की हॉकी को बेहतर बनाने में नीदरलैंड के कोचों का अहम योगदान रहा है।

हॉकी कोच मरीन का दिया उदाहरण
प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के अच्छे प्रदर्शन में कोच मरीन की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इस साल हॉकी विश्व कप की मेजबानी नीदरलैंड कर रहा है। टूर्नामेंट कौन जीतेगा, यह खेल तय करेगा, लेकिन भारत और नीदरलैंड की दोस्ती हर हाल में विजेता रहेगी।

ओलंपिक मेजबानी पर की बात
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत बड़ी आकांक्षाओं से भरा है और निकट भविष्य में वह ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना चाहेगा और वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने का भी बड़ा सपना देखेगा। मालूम हो कि भारत ने ओलंपिक मेजबानी को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।