{"_id":"6a09e10053b0adbaea0d82fa","slug":"bccis-major-preparations-considering-converting-under-23-odi-tournament-to-t20-format-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Change In Format: बीसीसीआई की बड़ी तैयारी, अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट को टी20 प्रारुप में बदलने पर हो रहा विचार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Change In Format: बीसीसीआई की बड़ी तैयारी, अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट को टी20 प्रारुप में बदलने पर हो रहा विचार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 17 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार
बीसीसीआई अंडर-23 पुरुषों के 50 ओवर टूर्नामेंट को 2026-27 घरेलू सत्र से टी20 फॉर्मेट में बदलने पर विचार कर रहा है। इस बदलाव से पहले बोर्ड राज्य संघों और अन्य हितधारकों की राय लेगा।
बीसीसीआई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी घरेलू सत्र 2026-27 से राष्ट्रीय अंडर-23 पुरुषों के 50 ओवर टूर्नामेंट को टी20 प्रारूप में बदलने पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव पर अभी शुरुआती स्तर पर चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला लेने से पहले राज्य क्रिकेट संघों तथा अन्य हितधारकों से राय ली जाएगी।
राज्य संघों से ली जाएगी राय
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई किसी भी बड़े बदलाव से पहले सभी राज्य संघों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगेगा। यदि सभी पक्षों की सहमति बनती है, तो नए घरेलू सत्र से यह बदलाव लागू किया जा सकता है। एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'यह अभी शुरुआती चरण में है। कोई भी फैसला लेने से पहले राज्य संघों और अन्य हितधारकों की राय ली जाएगी। अगर सब कुछ तय होता है, तो यह बदलाव 2026-27 घरेलू सत्र से लागू हो सकता है।'
फिलहाल 'स्टेट ए' चैंपियनशिप के नाम से होती है प्रतियोगिता
अंडर-23 पुरुषों की यह प्रतियोगिता फिलहाल ‘स्टेट ए चैंपियनशिप’ के नाम से आयोजित की जाती है। टूर्नामेंट को दो वर्गों, एलीट और प्लेट में बांटा गया है, जैसा कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की अन्य प्रतियोगिताओं में भी देखा जाता है।
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा टी20 का अधिक अनुभव
अगर बीसीसीआई इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो युवा खिलाड़ियों को कम उम्र में ही टी20 क्रिकेट का अधिक अनुभव मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट और आधुनिक सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।

- एलीट वर्ग की मौजूदा चैंपियन टीम: तमिलनाडु क्रिकेट टीम।
- प्लेट वर्ग की मौजूदा चैंपियन टीम: मेघालय क्रिकेट टीम।
- लाल गेंद का टूर्नामेंट जारी रहेगा।
- अंडर-23 स्तर पर रेड-बॉल क्रिकेट के लिए फिलहाल कर्नल सीके नायुडू ट्रॉफी आयोजित की जाती है।
- इस टूर्नामेंट में किसी बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है।