सब्सक्राइब करें

PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई, पंजाब को 23 रनों से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

PBKS vs RCB Indian Premier League 2026: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, पंजाब को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है।

PBKS vs RCB IPL Highlights: Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Today Match Scorecard Updates
आरसीबी - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:20 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की जीत

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया। इसके साथ ही आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स की यह लगातार छठी हार है और उसके लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। 

पंजाब के लिए मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने 56 रन, स्टोइनिस ने 37 और सूर्यांश शेडगे ने 35 रन बनाए। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आरसीबी के लिए रासिख सलाम डार ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार को दो विकेट मिले। जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला। 
07:17 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: शशांक आउट हुए

रासिख ने शशांक सिंह को आउट कर पंजाब किंग्स को सातवां झटका दिया। शशांक 27 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
07:05 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: शशांक का पचासा

शशांक सिंह ने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। शशांक ने आरसीबी के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा है। पंजाब को 12 गेंदों पर 40 रनों की जरूरत है।
06:57 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस पवेलियन लौटे

जोश हेजलवुड ने मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया और पंजाब को छठा झटका दिया। स्टोइनिस और शशांक के बीच शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन स्टोइनिस के आउट होने के साथ ही ये टूट गई। स्टोइनिस इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और 25 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। स्टोइनिस और शशांक के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।
06:55 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस-शशांक की विस्फोटक बल्लेबाजी

आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद स्टोइनिस और शशांक सिंह ने धुआंधार बल्लेबाजी की। इन दोनों के बीच 31 गेंदों पर अब तक 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है जिससे मैच अब रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है।
06:38 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस-शशांक की साझेदारी

मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह के बीच साझेदारी पनप रही है। ये दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:26 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की आधी टीम आउट

सुयश शर्मा ने सूर्यांश शेडगे को आउट किया जिससे पंजाब किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई। सुयश 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। 
06:09 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को चौथा झटका

पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा है। कोनोली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 22 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।
06:05 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: कोनोली-शेडगे के बीच साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाज कूपर कोनोली और सूर्यांश शेडगे के बीच साझेदारी पनप रही है। आरसीबी ने पंजाब को पावरप्ले में तीन झटके दिए, लेकिन अब पंजाब इससे उबर रही है।
05:46 PM, 17-May-2026

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को तीसरा झटका

रासिख सलाम डार ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। श्रेयस तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed