सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Preity Zinta’s Serious Chat With Shreyas Iyer Goes Viral As PBKS Lose Sixth Straight Match IPL 2026

IPL 2026: लगातार छह हार से पंजाब किंग्स पर संकट गहराया, प्रीति जिंटा और श्रेयस अय्यर की गंभीर बातचीत चर्चा में

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 May 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी लगातार छठी हार रही। इस हार के बाद पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के बीच हुई गंभीर बातचीत भी चर्चा का विषय बन गई।

Preity Zinta’s Serious Chat With Shreyas Iyer Goes Viral As PBKS Lose Sixth Straight Match IPL 2026
प्रीति जिंटा और श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222/4 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने तेज अर्धशतक जड़कर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। पंजाब की ओर से गेंदबाजी काफी फीकी रही और टीम शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने में नाकाम रही। यही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

शुरुआती झटकों से टूटा पंजाब
223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए और कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। हालांकि, शशांक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रन बनाकर मुकाबले को जिंदा रखने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 199/8 तक ही पहुंच सकी। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने दो सफलताएं हासिल कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार के बाद दिखी निराशा
मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के ड्रेसिंग रूम में निराशा साफ नजर आई। वहीं मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम की सह-मालकिन Preity Zinta के बीच लंबी और गंभीर बातचीत भी कैमरे में कैद हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
हार के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम मैच पावरप्ले में ही हार गई थी। उन्होंने कहा, 'उन्होंने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के बाद गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। 222 रन का स्कोर बेहतरीन था। हम विकेट नहीं निकाल पाए और मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही निकल गया था।'

उन्होंने बल्लेबाजी क्रम की विफलता पर भी निराशा जताई। श्रेयस ने कहा, 'हम तीन विकेट जल्दी गंवा बैठे। इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य हमें लगातार अच्छी शुरुआत दे रहे थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। मेरा जल्दी आउट होना भी निराशाजनक रहा।' हालांकि, कप्तान ने उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं, चाहे परिणाम कुछ भी हो। कल फिर सूरज निकलेगा और सुरंग के अंत में हमेशा रोशनी होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed