PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई, पंजाब को 23 रनों से हराया
{"_id":"6a09851553de98527100937e","slug":"pbks-vs-rcb-live-cricket-score-punjab-kings-vs-royal-challengers-bengaluru-ipl-2026-61th-match-updates-2026-05-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई, पंजाब को 23 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PBKS vs RCB Indian Premier League 2026: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, पंजाब को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है।
आरसीबी
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
07:20 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की जीत
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया। इसके साथ ही आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स की यह लगातार छठी हार है और उसके लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।पंजाब के लिए मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने 56 रन, स्टोइनिस ने 37 और सूर्यांश शेडगे ने 35 रन बनाए। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आरसीबी के लिए रासिख सलाम डार ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार को दो विकेट मिले। जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला।
07:17 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: शशांक आउट हुए
रासिख ने शशांक सिंह को आउट कर पंजाब किंग्स को सातवां झटका दिया। शशांक 27 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।07:05 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: शशांक का पचासा
शशांक सिंह ने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। शशांक ने आरसीबी के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा है। पंजाब को 12 गेंदों पर 40 रनों की जरूरत है।06:57 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस पवेलियन लौटे
जोश हेजलवुड ने मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया और पंजाब को छठा झटका दिया। स्टोइनिस और शशांक के बीच शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन स्टोइनिस के आउट होने के साथ ही ये टूट गई। स्टोइनिस इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और 25 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। स्टोइनिस और शशांक के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।06:55 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस-शशांक की विस्फोटक बल्लेबाजी
आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद स्टोइनिस और शशांक सिंह ने धुआंधार बल्लेबाजी की। इन दोनों के बीच 31 गेंदों पर अब तक 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है जिससे मैच अब रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है।06:38 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: स्टोइनिस-शशांक की साझेदारी
मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह के बीच साझेदारी पनप रही है। ये दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:26 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की आधी टीम आउट
सुयश शर्मा ने सूर्यांश शेडगे को आउट किया जिससे पंजाब किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई। सुयश 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए।06:09 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को चौथा झटका
पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा है। कोनोली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 22 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।06:05 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: कोनोली-शेडगे के बीच साझेदारी
शुरुआती झटकों के बाज कूपर कोनोली और सूर्यांश शेडगे के बीच साझेदारी पनप रही है। आरसीबी ने पंजाब को पावरप्ले में तीन झटके दिए, लेकिन अब पंजाब इससे उबर रही है।05:46 PM, 17-May-2026