{"_id":"6a0940479d24b74f4a042d94","slug":"cristiano-ronaldo-refuses-runner-up-medal-after-al-nassr-lose-afc-champions-league-two-final-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ronaldo Video: अल-नस्र की हार से टूटा रोनाल्डो का सपना, फाइनल के बाद मेडल लेने से भी किया इनकार; देखें वीडियो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Ronaldo Video: अल-नस्र की हार से टूटा रोनाल्डो का सपना, फाइनल के बाद मेडल लेने से भी किया इनकार; देखें वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 May 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी अरब में पहला बड़ा खिताब जीतने का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ। एएफसी चैंपियंस लीग टू के फाइनल में अल-नस्र को जापान के गाम्बा ओसाका ने 1-0 से हराया। हार के बाद निराश रोनाल्डो ने रनर-अप मेडल लेने से भी इनकार कर दिया। डेनिज हम्मत के पहले हाफ में किए गए गोल ने ओसाका को खिताब दिलाया, जबकि अल-नस्र कई मौकों के बावजूद बराबरी नहीं कर सका।
रोनाल्डो
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सऊदी क्लब अल-नस्र और फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए शनिवार की रात बेहद निराशाजनक साबित हुई। एएफसी चैंपियंस लीग टू के फाइनल में जापान के गाम्बा ओसाका ने अल-नस्र को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद रोनाल्डो ने रनर-अप मेडल लेने से भी इनकार कर दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।
डेनिज हम्मत का गोल बना फर्क
मुकाबले में अल-नस्र ने गेंद पर ज्यादा कब्जा रखा और लगातार अटैक किए, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही। वहीं गाम्बा ओसाका ने मिले मौके का शानदार फायदा उठाया। मैच के 30वें मिनट में तुर्की फॉरवर्ड डेनीज हमात ने बॉक्स के अंदर से शानदार लो शॉट लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। गोल के बाद लंबा वीएआर चेक हुआ, लेकिन आखिरकार गोल को मान्यता दे दी गई। हम्मत ने मैच के बाद कहा, 'मैं खुश हूं कि मैंने गोल किया और टीम की मदद कर सका। दूसरे हाफ में मैं काफी नर्वस था, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि हमने जीत हासिल की। मुझे अपने साथियों पर गर्व है।'
रोनाल्डो और फेलिक्स से चूके मौके
अल-नस्र के स्टार खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। पहले हाफ के अंत में रोनाल्डो को बराबरी का शानदार मौका मिला, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। इसके बाद मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले फेलिक्स का लंबी दूरी का शॉट पोस्ट से टकरा गया। ओसाका की मजबूत डिफेंस लाइन ने अल-नस्र के स्टार अटैक को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

हार के बाद मेडल लेने से किया इनकार
फाइनल हारने के बाद रोनाल्डो काफी निराश नजर आए। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने रनर-अप मेडल लेने से इनकार कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रोनाल्डो दिसंबर 2022 में अल-नस्र से जुड़े थे, लेकिन अब तक वह क्लब को कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब नहीं दिला सके हैं।
लीग खिताब जीतने का अभी भी मौका
हालांकि इस हार ने अल-नस्र और रोनाल्डो को बड़ा झटका दिया है, लेकिन टीम के पास अभी भी सऊदी प्रो लीग जीतने का मौका है। अल-नस्र फिलहाल अल हिलाल से दो अंक आगे है और गुरुवार को दमाक के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबला खेलेगा। अगर टीम वह मैच जीत जाती है, तो 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम कर सकती है।

View this post on Instagram