सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Many big names will be missing from the FIFA World Cup this year Robert Lewandowski, rodriago and more

फीफा विश्वकप में नहीं दिखेंगे इस बार कई बड़े नाम: कुछ क्वालिफाई करने से चूके, तो किसी को टीम में नहीं मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 May 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। सभी टीमों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Many big names will be missing from the FIFA World Cup this year Robert Lewandowski, rodriago and more
फीफा विश्व कप - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार फुटबॉल प्रेमियों को उनके कई चहेते खिलाड़ी और टीमें इस महाकुंभमें खेलती नजर नहीं आएंगे। इन खिलाड़ियों में पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोवस्की से लेकर ब्राजील के रोड्रियागो जैसे बड़े नाम हैं। कुछ खिलाड़ियों को चोट या फॉर्म की वजह से टीम में जगह नहीं दी गई है, तो कुछ की राष्ट्रीय टीम जैसे पोलैंड और चार बार की चैंपियन इटली क्वालिफाई ही नहीं कर पाई हैं।

लगातार तीसरी बार विश्व कप का हिस्सा नहीं होगी इटली
  • इटली लगातार तीसरा विश्व कप नहीं खेलेगी। 
  • इटली के अलावा अफ्रीका से भी दो बड़े नाम गायब हैं। 
  • इनमें पांच बार की एफ्कॉन चैंपियन कैमरून और नाइजीरिया शामिल हैं। इनके स्टार भी विश्व कप में नहीं दिखेंगे। 
  • साथ ही फ्रांस और हंगरी के भी कुछ स्टार खिलाड़ी नहीं दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों की गैरमौजूदगी पक्की
खिलाड़ी देश
रोड्रियागो ब्राजील
रॉबर्ट लेवांडोवस्की पोलैंड
जियानलुगी डोन्नारुम्मा इटली
जावी सिमंस नीदरलैंड
सर्ज ग्नाब्री जर्मनी
सांद्रो टोनाली इटली
विक्टर ओसिमन नाइजीरिया
ह्यूगो एकिटिके फ्रांस
एदेमोला लुकमान नाइजीरिया
जेन ओब्लाक स्लोवानिया
इदेर मिलिताओ ब्राजील
ख्विचा क्वारात्सखेलिया जॉर्जिया
डोमिनिक स्जोबोस्जलाई हंगरी

अगले महीने शुरू होगा फीफा विश्व कप
फीफा विश्व कप 2026 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा। यह पहला विश्व कप है जो तीन देशों कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है। इस बार कुल 48 टीमें भाग लेंगी, जो पिछले संस्करणों से ज्यादा है। टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में 12 ग्रुप बनाए गए हैं, प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें हैं।

एमबापे की अगुआई में फ्रांस की विश्व कप टीम घोषित
फ्रांस ने फुटबाल विश्वकप के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे की अगुआई में मजबूत आक्रमण पंक्ति चुनी गई है। फ्रांस के कोच दिदिएर डेसचैम्प्स ने जो टीम घोषित की, उसमें गोलकीपर रॉबिन रिसर भी शामिल हैं, जिन्हें घरेलू लीग में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। लेंस के लिए खेलने वाले रिसर ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed