{"_id":"6a0d339e3abff7804c026cb4","slug":"premier-league-arsenal-end-22-year-wait-to-lift-historic-league-title-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Premier League Football: खत्म हुआ 22 साल का इंतजार! आर्सेनल ने जीता प्रीमियर लीग का खिताब","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Premier League Football: खत्म हुआ 22 साल का इंतजार! आर्सेनल ने जीता प्रीमियर लीग का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 May 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार
आर्सेनल ने 22 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और आखिरकार इंग्लिश फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर चैंपियन बनने का सपना पूरा किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्लब और फैंस के बीच जश्न का माहौल है।
आर्सेनल की टीन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आर्सेनल एफसी ने प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है। इसलिए यह उपलब्धि बेहद खास है। आखिरी बार टीम ने 2004 में ट्रॉफी उठाई थी। मंगलवार रात को इंग्लैंड के बोर्नमाउथ के वाइटैलिटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी एफसी को एएफसी बोर्नमाउथ ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। पेप गार्डियोला की टीम को टाइटल रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए थी, लेकिन बोर्नमाउथ के शानदार प्रदर्शन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
Trending Videos
मैच का सबसे अहम पल 39वें मिनट में आया, जब 19 वर्षीय फ्रेंच खिलाड़ी एली जूनियर क्रुपी ने शानदार गोल कर बोर्नमाउथ को बढ़त दिलाई। एड्रियन ट्रफर्ट के पास पर क्रुपी ने बेहतरीन पहला टच लिया और फिर एक कर्विंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा इस शॉट को रोक नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
एर्लिंग हालैंड ने बराबरी का गोल कर सिटी की वापसी के साथ ही जीत की उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन मैनचेस्टर की खुशी अधिक समय तक नहीं रह सकी। कुछ ही सेकंड बाद मैच समाप्त करने की घोषणा हुई और मैनचेस्टर सिटी का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया। इसके साथ ही आर्सेनल को विजेता घोषित किया गया।
मिकेल आर्टेटा की अगुवाई में आर्सेनल ने शानदार खेल दिखाया। टीम ने एक दिन पहले पहले से रेलीगेट हो चुकी बर्नले एफसी को 1-0 से हराकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। सीजन में आर्सेनल ने कॉर्नर से सबसे ज्यादा गोल करने का प्रीमियर लीग रिकॉर्ड भी बनाया।
मैनचेस्टर सिटी और बोर्नमाउथ के बीच हुए मैच के ड्रॉ होने की खबर आते हीं एमिरेट्स स्टेडियम के बाहर हजारों आर्सेनल समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। अब आर्टेटा की टीम के पास इतिहास रचने का एक और मौका है। आर्सेनल 30 मई को बुडापेस्ट में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल 2025 में पेरिस सेंट-जर्मेन एफसी से भिड़ेगी।