फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   These five Indian athletes will make their Asian Games debut hopes are high for gold from Sakshi

एशियाई खेल: भारत के लिए ये पांच खिलाड़ी एशियाड में करेंगे डेब्यू, रहेंगी सभी की नजरें; साक्षी से स्वर्ण की आस

Mon, 14 Sep 2026 04:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

भारतीय एथलीट एशियाई खेलों में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत की ओर से इस बार कुछ ऐसे भी खिलाड़ी इन खेलों में शामिल हो रहे हैं जिनका ये पहला एशियाड है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन
These five Indian athletes will make their Asian Games debut hopes are high for gold from Sakshi
एशियाई खेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एशियाई खेल 2026 का आगाज 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। भारत की ओर से टूर्नामेंट में कुल 503 खिलाड़ी 35 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो एशियन गेम्स में पहली बार देश के लिए मेडल लाने के इरादे से उतरेंगे। आइए ऐसे ही पांच युवा खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं, जिनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी।  
विज्ञापन

रोहित यादव: नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने के बाद रोहित यादव से भाला फेंक स्पर्धा में भारत को मेडल की आस होगी। रोहित का हाल फिलहाल में प्रदर्शन दमदार रहा है। 87.68 मीटर का थ्रो उनके करियर का सबसे बेस्ट थ्रो रहा है। इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के फाइनल मुकाबले में भी रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81.10 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरुचि फोगाट: 19 वर्षीय निशानेबाज सुरुचि फोगाट एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं। सुरुचि ने साल 2026 में कई इंटरनेशनल प्रतियोगितओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल दिलाए हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सुरुचि ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खुद को भारत के भरोसेमंद निशानेबाज की सूची में शामिल किया है। विश्व स्तर पर अपनी काबिलियत साबित कर चुकीं सुरुचि एशियन गेम्स में भी दमखम दिखाना चाहेंगी।
विज्ञापन

साक्षी चौधरी: भारतीय महिला मुक्केबाजी की नई सनसनी बनकर उभरीं साक्षी चौधरी एशियन गेम्स 2026 में मेडल लाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साक्षी का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। हालांकि, एशियन गेम्स में साक्षी की निगाहें 'गोल्डन पंच' पर जरूर होगी।

सुजीत कलकल: भारत के पहलवान सुजीत कलकल भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे हैं। सुजीत ने पिछले कुछ समय में अपने जबरदस्त दांव से विश्व के बड़े से बड़े पहलवानों को चित किया है। सुजीत का प्रदर्शन चयन ट्रायल में भी दमदार रहा था। अपनी आक्रामक शैली के दम पर वह एशियन गेम्स में भारत को मेडल दिला सकते हैं।

आयुष शेट्टी: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बेहद कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। आयुष का प्रदर्शन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी शानदार रहा था और उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और विश्व चैंपियन शी युकी को शिकस्त दी थी। यही वजह है कि एशियन गेम्स में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed