सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Thomas Cup: Indian Mens Team Takes Unassailable 3-0 Lead Over Chinese Taipei, Secures Spot in Semifinals

Thomas Cup: भारतीय पुरुष टीम ने चीनी ताइपे पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त, सेमीफाइनल में जगह पक्की

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व चैंपियन भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर थॉमस और उबर कप फाइनल 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Thomas Cup: Indian Mens Team Takes Unassailable 3-0 Lead Over Chinese Taipei, Secures Spot in Semifinals
थॉमस कप - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व चैंपियन भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर थॉमस और उबर कप फाइनल 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने साल 2022 में 43 वर्षों में पहली बार थॉमस कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम 1952, 1955 और 1979 में थॉमस कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 
Trending Videos


भारतीय पुरुष टीम अपने ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। शुक्रवार को डेनमार्क के होरसेंस में भारत ने लक्ष्य सेन की जीत के साथ अजेय बढ़त बनाई। लक्ष्य सेन ने चो टिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से हराया। पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने 88 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। पुरुष युगल में, पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीनी ताइपे के चियू ह्सियांग चिएह और वांग ची-लिन को शिकस्त दी। उन्होंने तीन गेम के इस मुकाबले को 23-21, 19-21, 21-12 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आयुष शेट्टी ने दूसरे एकल मुकाबले में लिन चुन-यी को हराकर 3-0 की बढ़त सुनिश्चित करते हुए सीधे गेम में 21-16, 21-17 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में शनिवार को भारत का मुकाबला फ्रांस और जापान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा, जिसके अगले दिन टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ होगा।

लक्ष्य सेन ने चो टिएन चेन के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की, जिससे थॉमस कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत को एक महत्वपूर्ण बढ़त मिली। कुछ समय बाद ऐसा लग रहा था कि मैच भारतीय खिलाड़ी के हाथ से फिसल रहा है, क्योंकि दूसरे गेम में उन्हें तीन मैच प्वाइंट्स का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए तीनों मैच प्वाइंट्स बचाए और मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया।

तीसरे गेम में मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। सेन ने चेन को अपनी रणनीति से मात दी। उन्होंने सेट की शुरुआत में ही जबरदस्त बढ़त बना ली, जिससे चेन उनकी रफ्तार का जवाब ढूंढने में जूझते नजर आए। चीनी ताइपे के स्टार खिलाड़ी ने आखिर में वापसी करते हुए अंकों का फासला कम करने की कोशिश की, लेकिन सेन ने मैच अपने नाम करते हुए जीत पक्की कर ली।

दूसरे मुकाबले में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 18-20 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पहला गेम 23-21 से जीत लिया। दूसरा गेम भी कड़ा रहा, जहां शुरुआत में दोनों जोड़ियां 8-8 की बराबरी पर थीं। भारतीय जोड़ी 14-11 की मजबूत बढ़त के साथ सीधे गेम में मैच खत्म करने की स्थिति में दिख रही थी, लेकिन चीनी ताइपे की जोड़ी ने दबाव में शानदार वापसी की और दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और 9-3 की बढ़त हासिल की। ब्रेक तक उन्होंने 6 अंकों की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद सात्विक-चिराग ने 13-6 और फिर 15-7 तक बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया, जिससे भारत की बढ़त 2-0 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed