सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims

विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: बोलीं- बृजभूषण के उत्पीड़न की शिकार छह पीड़ितों में मैं भी शामिल; वीडियो जारी किया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 03 May 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

ओलंपियन विनेश फोगाट ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वह पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली छह महिला पहलवानों में से एक हैं। वीडियो संदेश में विनेश ने कहा कि मौजूदा हालात और 2026 एशियन गेम्स से पहले उनकी वापसी रोकने की कोशिशों के कारण उन्हें अपनी पहचान उजागर करनी पड़ी। उन्होंने गोंडा में ट्रायल कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष प्रतियोगिता पर संदेह जताया।

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। ओलंपियन विनेश फोगाट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली छह महिला पहलवानों में से एक हैं। यह पहली बार है जब विनेश ने सार्वजनिक रूप से खुद को इस मामले की पीड़िता बताया है। उन्होंने एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण अब उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी।
Trending Videos

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
विनेश फोगाट - फोटो : ANI
'मैं उन छह पीड़िताओं में से एक हूं'
विनेश फोगाट ने कहा कि वह पहले इस मामले में अपनी पहचान सामने नहीं लाना चाहती थीं, क्योंकि मामला अभी अदालत में लंबित है। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन कहती है कि किसी भी पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि यह उसकी गरिमा और सम्मान से जुड़ा मामला है। लेकिन आज कुछ परिस्थितियों के कारण मैं आप सबको कुछ बताना चाहती हूं। मैं केस लंबित रहने तक कुछ नहीं बोलना चाहती थी... लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि मैं खुद उन छह पीड़िताओं में से एक हूं, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी और हमारी गवाही अभी भी चल रही है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि उन छह में से एक पीड़िता मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी।'

विनेश ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में किसी महिला खिलाड़ी के लिए खेलना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, 'एक महिला के लिए ऐसी स्थिति में मुकाबला करना बहुत कठिन है, और हर खिलाड़ी जिसने ऐसी स्थिति झेली है, वह इसे समझ सकती है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : ANI/PTI
'देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं'
विनेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेस्लिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं। जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेस्लिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं।'

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा में ट्रायल कराने पर सवाल
विनेश फोगाट ने खुलासा किया कि उनकी पहचान उजागर करने की सबसे बड़ी वजह WFI का गोंडा, उत्तर प्रदेश में रैंकिंग टूर्नामेंट और ट्रायल कराने का फैसला है। दरअसल, गोंडा में 'सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट' होने जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रतियोगिता बृजभूषण शरण सिंह के निजी कॉलेज में कराई जा रही है, जिससे निष्पक्ष मुकाबले की उम्मीद करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा, 'आज से करीब एक महीना पहले रेस्लिंग फेडरेशन द्वारा एक कंपटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर आयोजित करवाया जा रहा है। वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। उनका अपना निजी कॉलेज है और यह प्रतियोगिता वहीं कराई जा रही है। वहां हर मेहनती खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बहुत कम संभव है, लगभग नामुमकिन है।'



'

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
विनेश फोगाट और संजय सिंह - फोटो : PTI
कुश्ती संघ पर भी लगाए गंभीर आरोप
विनेश ने दावा किया कि भले ही बृजभूषण आधिकारिक पद पर नहीं हैं, लेकिन महासंघ पर अब भी उनका प्रभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा, 'किस मैच में कौन रेफरी होगा, किसे कितने अंक दिए जाएंगे... यह सब बृजभूषण और उनके लोग नियंत्रित करेंगे। और सरकार व खेल मंत्रालय मूक दर्शक बने हुए हैं। कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। मानो की बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़ें हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकल कर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता।'

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
विनेश फोगाट - फोटो : ANI
वापसी की राह में मानसिक संघर्ष
पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद करीब 18 महीने के ब्रेक के बाद विनेश वापसी की तैयारी कर रही हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में पूरी क्षमता से खेल पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'आप सोच सकते हैं, उनके इलाके में जाना, उनके कॉलेज में जाना, जहां हर व्यक्ति उनसे जुड़ा हो... वहां जाकर ऐसी स्थिति में खेलना बेहद कठिन है। उसके बाद भी क्या मैं वहां जाकर अपना 100 प्रतिशत दे पाऊंगी, मुझे नहीं लगता। अगर प्रतियोगिता के दौरान मेरे साथ, मेरी टीम के साथ या मेरे समर्थकों के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदार भारत सरकार होगी।' साथ ही उन्होंने मीडिया और खेल जगत से अपील की कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वे प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहें।

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
दीपेंद्र हुड्डा के साथ विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया - फोटो : PTI
जंतर-मंतर आंदोलन का बड़ा चेहरा रहीं विनेश
साल 2023 में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए हाई-प्रोफाइल विरोध प्रदर्शन में विनेश फोगाट प्रमुख चेहरों में शामिल थीं। उस समय देशभर में इस मुद्दे ने बड़ा राजनीतिक और खेल विवाद खड़ा किया था। विनेश के साथ दिग्गज पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी थे। इसके अलावा कई अन्य पहलवान भी साथ आए थे।

तब विनेश, बजरंग और साक्षी ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं।' विनेश ने यह भी कहा था कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा था।

बृजभूषण ने कहा था- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा
अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था कि किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था, 'अगर हुआ है, तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।' बृजभूषण ने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे हैं।

Vinesh Phogat’s Big Revelation: I Was Harassed by Brij Bhushan, I Am One of the Six Victims
विनेश फोगाट - फोटो : फाइल
खेल मंत्रालय पर बढ़ा दबाव
विनेश फोगाट के इस खुलासे के बाद भारतीय खेल मंत्रालय और कुश्ती प्रशासन पर एक बार फिर दबाव बढ़ गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा, निष्पक्ष चयन प्रक्रिया और महासंघ की विश्वसनीयता जैसे सवाल फिर चर्चा में हैं। एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के बीच विनेश के खुलासे ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। अब देखना है कि इस पर क्या प्रतिक्रियाएं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed