Wimbledon: टेनिस का सबसे बड़ा मंच विंबलडन, यहां खेले जाते हैं कितने तरह के मुकाबले? जानिए इवेंट्स की खासियत
विंबलडन टेनिस की दुनिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। जानिए इसके पुरुष एकल, महिला एकल, मिक्स्ड डबल्स, जूनियर और व्हीलचेयर जैसे प्रमुख इवेंट्स और उनकी खासियतों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'विंबलडन' टेनिस के खेल की दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1877 में हुई थी। हरी घास के कोर्ट (ग्रास कोर्ट) पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कई यादगार और ऐतिहासिक मुकाबले खेले जा चुके हैं, जो खेल जगत के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं।
आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि विंबलडन में कुल कितनी तरह के इवेंट आयोजित किए जाते हैं और उनकी क्या विशेषताएं हैं:-
1. पुरुष एकल (Men's Singles)
पुरुष एकल प्रतियोगिता को इस पूरे टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय इवेंट माना जाता है। इसमें दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों की क्षमता परखने के लिए अधिकतम पांच सेट के मुकाबले खेले जाते हैं। यह विंबलडन का सबसे प्रतिष्ठित खिताब है और इसे जीतने वाले विजेता खिलाड़ी को 'सिल्वर गिल्ट' कप प्रदान किया जाता है।
2. महिला एकल (Women's Singles)
पुरुषों के मुकाबलों के बाद विंबलडन में महिला एकल इवेंट को बेहद खास अहमियत दी जाती है। इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करती हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों के बीच विजेता का फैसला करने के लिए अधिकतम तीन सेट तक मुकाबला चलता है। महिला एकल का खिताब अपने नाम करने वाली खिलाड़ी को 'वीनस रोजवाटर डिश' नामक एक बेहद खूबसूरत सिल्वर ट्रॉफी दी जाती है।
3. पुरुष युगल (Men's Doubles)
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एकल मुकाबलों के अलावा युगल (डबल्स) मुकाबलों के इवेंट भी खेले जाते हैं। पुरुष युगल में दो खिलाड़ी मिलकर एक टीम बनाते हैं, यानी एक मैच में कोर्ट पर कुल 4 खिलाड़ी आमने-सामने होते हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों के बीच का आपसी तालमेल, सटीक रणनीति और नेट पर उनके खेल की सबसे अहम भूमिका होती है। इस इवेंट में मैच के विजेता का फैसला अधिकतम तीन सेट के खेल से होता है।
4. महिला युगल (Women's Doubles)
पुरुषों की ही तरह विंबलडन में महिला युगल का भी शानदार इवेंट आयोजित किया जाता है। इसमें भी दो महिला खिलाड़ी मिलकर एक टीम बनाती हैं और मैच में कुल 4 महिला खिलाड़ी खेलती हैं। पुरुष युगल की ही तरह इन मुकाबलों का निर्णय भी अधिकतम तीन सेट के खेल के बाद होता है।
5. मिश्रित युगल (Mixed Doubles)
मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) विंबलडन का एक बेहद खास और अनोखा इवेंट है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी की जोड़ी मिलकर टीम बनाती है। यह इवेंट दर्शकों के बीच हमेशा से काफी लोकप्रिय रहता है, क्योंकि इसमें एक अलग तरह की रणनीति, गति और रोमांच देखने को मिलता है। इस मुकाबले का फैसला भी तीन कड़े सेट के खेल के बाद होता है।
6. जूनियर स्तर के इवेंट (Junior Events)
इन पांच मुख्य इवेंट्स के अलावा विंबलडन में जूनियर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत लड़कों और लड़कियों के एकल (सिंपल्स) तथा युगल (डबल्स) मुकाबले शामिल होते हैं। ये मुकाबले युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छुपी हुई प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
7. व्हीलचेयर इवेंट (Wheelchair Events)
व्हीलचेयर टेनिस इवेंट्स भी विंबलडन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और क्वाड श्रेणी के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाला यह इवेंट उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान और काबिलियत साबित करने का एक बड़ा मौका देता है।
इनविटेशनल और लेजेंड्स मुकाबले
विंबलडन में इनविटेशनल और लेजेंड्स मुकाबले भी बड़े चाव से खेले जाते हैं, जिनमें टेनिस जगत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दोबारा रैकेट थामकर कोर्ट पर उतरते हैं। इस विशेष इवेंट के जरिए फैंस को अपने पसंदीदा पुराने खिलाड़ियों को एक बार फिर से खेलते हुए देखने का सौभाग्य मिलता है। यही वजह है कि ये मैच दर्शकों के लिए शुद्ध मनोरंजन और अपनी पुरानी यादों को ताजा करने का एक बेहतरीन माध्यम बनते हैं।