FIFA World Cup Highlights: स्विट्जरलैंड की शानदार जीत, कनाडा भी अगले दौर में; बोस्निया ने कतर को 3-1 से हराया
{"_id":"6a3c242d3472edb4c1084854","slug":"switzerland-vs-canada-bosnia-herzegovina-vs-qatar-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-update-2026-06-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup Highlights: स्विट्जरलैंड की शानदार जीत, कनाडा भी अगले दौर में; बोस्निया ने कतर को 3-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वैंकूवर/सिएटल
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर सात अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कनाडा दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम-32 में पहुंच गया। दूसरी ओर, बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से मात देकर अपनी नॉकआउट उम्मीदें जिंदा रखीं, जबकि कतर एक अंक के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:42 AM, 25-Jun-2026
दोनों मैच समाप्त हुए
फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप बी के अंतिम मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सिएटल में बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से मात देकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया। तीन मैचों के बाद स्विट्जरलैंड सात अंकों के साथ ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहा, कनाडा चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमों ने सीधे अंतिम-32 में जगह बना ली। वहीं बोस्निया भी चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा और अब सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर आगे बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए है। क़तर सिर्फ एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया।स्विट्जरलैंड ने कनाडा को हराकर ग्रुप में मारी बाजी
वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के निर्णायक मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और 45 मिनट का खेल गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। कनाडा और स्विट्जरलैंड दोनों ने मौके बनाए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली।
दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने मैच का रुख बदल दिया। 46वें मिनट में रूबेन वर्गास ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 57वें मिनट में 20 वर्षीय जोहान मंजाम्बी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मंजाम्बी ने पूरे मैच में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और स्विस आक्रमण की धुरी बने रहे। कनाडा ने हार नहीं मानी और 76वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी प्रॉमिस डेविड ने गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम मिनटों में कनाडा ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन स्विस रक्षा पंक्ति ने कोई और मौका नहीं दिया। आखिरकार स्विट्जरलैंड ने 2-1 की जीत दर्ज कर सात अंकों के साथ ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल कर लिया। कनाडा चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट चरण में पहुंच गया।
बोस्निया ने कतर को हराकर जिंदा रखीं नॉकआउट की उम्मीदें
सिएटल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। मैच के पहले हाफ में बोस्निया ने आक्रामक शुरुआत की और 29वें मिनट में 18 वर्षीय केरिम अलाजबेगोविच ने बॉक्स के बाहर से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
बोस्निया की बढ़त 34वें मिनट में दोगुनी हो गई जब क़तर के सुल्तान अलब्राके (स्कोरकार्ड के अनुसार महमूद अबुनादा) ने एडिन जेको के क्रॉस को क्लियर करने के प्रयास में अपनी ही टीम के गोलपोस्ट में गेंद पहुंचा दी। हालांकि कतर ने वापसी की कोशिश की और 42वें मिनट में अनुभवी हसन अलहायदोस ने गोल कर अंतर 2-1 कर दिया। इसी स्कोर के साथ पहला हाफ समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में क़तर ने बराबरी के लिए जोर लगाया और कुछ अच्छे मौके भी बनाए, लेकिन बोस्निया ने संयम बनाए रखा। मैच के 80वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी एरमिन माहमिक के डिफ्लेक्टेड शॉट ने क़तर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस गोल के साथ बोस्निया ने 3-1 की निर्णायक जीत सुनिश्चित कर ली। इस जीत के साथ बोस्निया के भी चार अंक हो गए, लेकिन गोल अंतर और अन्य मानकों के कारण टीम तीसरे स्थान पर रही। अब उसकी निगाहें अन्य समूहों के परिणामों पर टिकी रहेंगी, क्योंकि वह सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर अंतिम-32 में जगह बना सकती है।
01:24 AM, 25-Jun-2026
FIFA World Cup Live: स्विट्जरलैंड बनाम कनाडा: हाफ-टाइम
वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-बी के दूसरे मुकाबले में मेजबान कनाडा और स्विट्जरलैंड के बीच पहले हाफ के बाद स्कोर 0-0 से बराबर है। दोनों टीमों ने शुरुआती 45 मिनट में संतुलित खेल दिखाया, लेकिन कोई भी पक्ष गोल करने में सफल नहीं हो सका। स्विट्जरलैंड ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, वहीं कनाडा ने घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच तेज काउंटर अटैक से खतरा पैदा किया। हालांकि दोनों टीमों की रक्षापंक्ति मजबूत रही और हाफ-टाइम तक मुकाबला गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में एक गोल भी इस मैच का रुख पूरी तरह बदल सकता है और ग्रुप-बी की स्थिति पर बड़ा असर डाल सकता है।(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
01:23 AM, 25-Jun-2026
FIFA World Cup Live: बोस्निया और हर्जेगोविना बनाम कतर: हाफ-टाइम
ग्रुप-बी के मुकाबले में बोस्निया और हर्जेगोविना ने पहले हाफ के बाद कतर पर 2-1 की बढ़त बना ली है। सिएटल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बोस्निया ने 29वें मिनट में केरिम अलाजबेगोविच के गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। इसके बाद 34वें मिनट में कतर के सुल्तान अलब्राके के आत्मघाती गोल ने बोस्निया की बढ़त को दोगुना कर दिया। हालांकि कतर ने हार नहीं मानी और अनुभवी खिलाड़ी हसन अल-हायदोस ने 42वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। पहले हाफ में बोस्निया ने मौके भुनाने में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कतर को वापसी के लिए दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाना होगा।(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
12:30 AM, 25-Jun-2026
FIFA World Cup Live: बोस्निया-कतर और स्विट्जरलैंड-कनाडा मैच जारी
बोस्निया-हर्जेगोविना और कतर के बीच सिएटल स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला शुरू हो चुका है। वहीं, स्विट्जरलैंड और कनाडा के बीच ग्रुप-बी का मुकाबला जारी है। चारों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर है।12:11 AM, 25-Jun-2026
FIFA World Cup Live: बोस्निया और कतर की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
12:10 AM, 25-Jun-2026
FIFA World Cup Live: स्विट्जरलैंड और कनाडा की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 AM, 25-Jun-2026