{"_id":"6ac349ac001ef0c46f00518b","slug":"womens-performance-was-not-good-enough-brij-bhushan-singh-unhappy-with-india-s-wrestling-show-at-asiad-2026-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा': एशियाड में भारतीय पहलवानों के नतीजों से संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
'लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा': एशियाड में भारतीय पहलवानों के नतीजों से संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह
Mon, 05 Oct 2026 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:24 PM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवानों के छह पदक जीतने के बावजूद बृजभूषण शरण सिंह प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम आठ पदकों की उम्मीद थी। उनके मुताबिक महिला पहलवानों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि उन्होंने 1966 के बाद इसे भारत का शानदार प्रदर्शन बताया।
विज्ञापन
बृजभूषण
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बृजभूषण ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम 8 मेडल आएंगे, लेकिन महिला पहलवानों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन
'जो अनुमान था, वो नहीं हुआ'
बृजभूषण शरण सिंह ने न्यूज एजेंसी 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, 'देखिए, इस बात कुश्ती में जो हमारा अनुमान था वो नहीं हुआ। लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। मेरा मानना था कि कुल आठ मेडल आएंगे, जिसमें तीन गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल होंगे, लेकिन आए छह मेडल। इसके बाद भी साल 1966 के बाद यह पहली बार इतना शानदार नतीजा है। कह सकते हैं कि एशियन गेम्स 2023 के बराबर ही हमारे मेडल आए, लेकिन इस बार गोल्ड मेडल की संख्या ज्यादा रही।'

सुजीत
- फोटो : IANS
'कुश्ती पर काम करने की जरूरत'
उन्होंने आगे कहा, 'अभी कुश्ती पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि पिछले दो से तीन साल कुश्ती में उथल-पुथल रही जिससे बहुत अच्छे खिलाड़ी अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। इस समय सरकार, खेल संघ और खिलाड़ियों की सामंजस्य बनी हुई है। यह जो छह मेडल एशियन गेम्स में आए हैं, हमारा प्रयास रहेगा कि यही छह मेडल ओलंपिक में भी आएं।'

2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट किया कि वह वर्ष 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगले संसदीय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभी संसदीय चुनाव लड़ने को लेकर कोई बयान नहीं दिया जा सकता है।

अंतिम, अमन और दीपक
- फोटो : ANI
एशियाड में कुश्ती में क्या हुआ?
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला पहलवानों ने मिलकर कुल छह मेडल जीते। अमन सहरावत 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। वहीं, सुजीत कलकल ने पुरुषों की 65 किलोग्राम की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता। नितेश सिवाच ग्रीको-रोमन के 97 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीता, तो दीपक पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ग्रीको-रोमन रेसलिंग के 87 किलोग्राम वर्ग में पुरुष पहलवान सुनील कुमार भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे।