Apple Alert: एपल में बड़ा इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी; iPhone, iPad और Mac को इस AI टूल से हैकिंग का खतरा!
Apple Issues Emergency Security Update for iPhone: एपल ने आईफोन, आईपैड और मैक यूजर्स के लिए इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। कंपनी ने आईओएस 26.5.2, आईपैडओएस 26.5.2 और मैकओएस टाहो 26.5.2 रिलीज किए हैं, जिनका उद्देश्य गंभीर सुरक्षा खामियों को दूर करना और यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखना है। अगर आप एपल डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप एपल के डिवाइस यानी आईफोन, आईपैड या मैकबुक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सारे काम छोड़कर सबसे पहले अपना डिवाइस अपडेट करने की जरूरत है। एपल ने अचानक से साइबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एक इमरजेंसी अपडेट जारी किया है। कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.5.2, आइपैड यूजर्स के लिए iPadOS 26.5.2 और मैक यूजर्स के लिए macOS Tahoe 26.5.2 रिलीज कर दिया है।
iOS 27 से पहले क्यों आया यह अपडेट?
दरअसल, टेक जगत में इस समय iOS 27 के डेवलपर वर्जन की चर्चा है। ऐसे में अचानक iOS 26.5.2 अपडेट का आना आम बात नहीं है। यह अपडेट किसी नए फीचर के लिए नहीं, बल्कि एक बेहद खतरनाक एआई मॉडल की हैकिंग से आपके डिवाइस को बचाने के लिए लाया गया है।
खतरनाक एआई टूल क्लाउड मिथोस से है खतरा
इस इमरजेंसी अपडेट के पीछे का मुख्य कारण एंथ्रोपिक का नया एआई मॉडल क्लाउड मिथोस है। यह एआई इतना ताकतवर है कि यह सुरक्षित से सुरक्षित सिस्टम में भी सेंधमारी कर सकता है। इसके Claude Mythos 5 और Fable 5 वर्जन्स को हैकिंग के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
इस एआई टूल की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी सरकार ने इसके आम इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। वहीं, भारत में भी इसके गलत उपयोग की आशंकाओं को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न बैंकों के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की थी।
एपल ने उठाया सख्त कदम
इस एआई मॉडल को बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने इसे पब्लिक के लिए जारी नहीं किया है और इसका एक्सेस केवल दुनिया की कुछ चुनिंदा कंपनियों के पास ही है। फिर भी, एपल कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता। कंपनी को डर है कि अगर यह एडवांस एआई टूल हैकर्स के हाथ लग गया, तो एपल का पूरा इकोसिस्टम खतरे में पड़ सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की रेस में एपल पहले ही सैमसंग जैसी कंपनियों से मुकाबला कर रहा है। ऐसे में सिस्टम की सुरक्षा में कोई भी चूक कंपनी के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है।
यूजर्स के लिए क्या है सलाह?
अगर आप चाहते हैं कि आपका डिवाइस और पर्सनल डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो बिना देरी किए सेटिंग्स में जाएं और उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल कर लें। हालांकि, जो यूजर्स पहले से ही iOS 27 का बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें इस अपडेट की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें सीधा सितंबर में नया स्टेबल अपडेट मिलेगा।