{"_id":"6a4385db85080cdef4081378","slug":"oneplus-n6-launched-india-8-000mah-battery-dimensity-6360-apex-soc-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OnePlus N6: एक चार्ज में तीन दिन तक चलेगा वनप्लस का यह स्मार्टफोन, भारत में लॉन्च; जानें कीमत-फीचर्स और खासियत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OnePlus N6: एक चार्ज में तीन दिन तक चलेगा वनप्लस का यह स्मार्टफोन, भारत में लॉन्च; जानें कीमत-फीचर्स और खासियत
Tue, 30 Jun 2026 02:34 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:34 PM IST
सार
OnePlus N6 launched in India: अगर आप कम बजट में दमदार बैटरी और भरोसेमेंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो वनप्लस आपके लिए एक शानदार विकल्प लेकर आया है। कंपनी ने भारत में अपना सबसे किफायती वनप्लस एन6 लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशंस और इसमें मिलने वाले खास फीचर्स के बारे में।
विज्ञापन
वनप्लस N6 लॉन्च
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
OnePlus N6 launched in India: वनप्लस (OnePlus) ने भारत में अपना बजट-फ्रेंडली डिवाइस वनप्लस N6 (OnePlus N6) आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। पोर्टफोलियो में इसे Nord CE 6 Lite से नीचे जगह मिली है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस गैजेट्स लवर्स को चौंका सकते हैं। फोन में 3 दिन चलने वाली 8,000mAh की विशाल बैटरी और मजबूती (MIL-STD-810H) दी गई है। जानिए इस फोन की हर एक बात डिटेल में...
भारत में OnePlus N6 की कीमत
- फोटो : oneplus
OnePlus N6 price in India: भारत में कितनी है कीमत और कब शुरू होगी बिक्री?
OnePlus N6 specifications: इसकी खासियत क्या है?
- वनप्लस N6 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 22,999 रखी गई है, जबकि 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल लगभग 24,999 में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिन्ट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आया है।
- इसकी बिक्री 4 जुलाई 2026 से अमेजन इंडिया पर शुरू हो जाएगी। वहीं, लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को लगभग दो हजार रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, वहीं प्राइम डे ऑफर में एक हजार रुपये की अतिरिक्त छूट के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत लगभग 19,999 तक हो सकती है।
OnePlus N6 specifications: इसकी खासियत क्या है?
- इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी मानी जा रही है। इस स्मार्टफोन में आपको 8,000mAh की विशाल बैटरी बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन आराम से 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- गेमर्स के लिए इसमें बायपास चार्जिंग (Bypass Charging) दी गई है, जिससे गेम खेलते वक्त फोन गर्म नहीं होता। जरूरत पड़ने पर आप 5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के जरिए दूसरे गैजेट्स भी चार्ज कर सकते हैं।
- इसमें 1,600 चार्ज साइकिल का सपोर्ट है, जिसका मतलब है कि पूरे सात साल इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% तक बरकरार रहेगी।
भारत में OnePlus N6 की कीमत
- फोटो : oneplus
क्या यह स्मार्टफोन मजबूत भी है?
इस बार मजबूती के मामले में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। डैमेज से बचाने के लिए इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें टफ कॉर्नर्स, एयरबैग कुशनिंग, हार्डनेड ग्लास और एक रीइनफोर्स्ड अल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे कठिन समय में भी टूटने से बचाता है। साथ ही, धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है।
इस बार मजबूती के मामले में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। डैमेज से बचाने के लिए इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें टफ कॉर्नर्स, एयरबैग कुशनिंग, हार्डनेड ग्लास और एक रीइनफोर्स्ड अल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे कठिन समय में भी टूटने से बचाता है। साथ ही, धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में OnePlus N6 की कीमत
- फोटो : oneplus
परफॉर्मेंस और स्मूद डिस्प्ले कैसा है?
- स्मार्टफोन में मीडिया टेक डायमेनसिटी 6360 Apex चिपसेट दिया गया है, जो कि पुराने डाइमेंसिटी 6300 का एक एडवांस और अपग्रेडेड वर्जन है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
- गर्मी में फोन का हीट होना एक बड़ी समस्या बन जाती है। जिसका कंपनी ने पूरा ध्यान रखा है और फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300mm स्क्वायर का बड़ा वेपर चैंबर (Vapor Chamber) कूलिंग सिस्टम फिट किया गया है। जाेकि LPDDR4X RAM और UFS 2.0 स्टोरेज तकनीक पर काम करता है।
- वहीं, डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।
विज्ञापन
वनप्लस N6 लॉन्च
- फोटो : oneplus
OnePlus N6 फीचर के मामले में कैसा है?
- सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन काफी फ्यूचर-प्रूफ है। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 16 पर रन करता है। कंपनी ने वादा किया है कि इस डिवाइस को 2 बड़े एंड्रॉयड ओएस अपडेट्स और 3 साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
- आज के दौर के हिसाब से इसमें कई बेहतरीन AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिनमें AI Eraser (फोटो से अनचाही चीजें हटाना), एआई अनब्लर (धुंधली फोटो साफ करना) और एआई अल्ट्रा क्लैरिटी शामिल है। इसके अलावा स्मार्ट नोट टेकिंग, क्विक डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और इन-बिल्ट गूगल जेमिनी का फुल इंटीग्रेशन भी देखने को मिलता है।