{"_id":"6a0da440b5219441ca0a6af3","slug":"apple-wwdc-2026-dates-confirmed-ios-27-next-gen-siri-updates-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Apple WWDC 2026: आ रहा है iOS 27 और सुपर-स्मार्ट Siri; एपल ने किया तारीखों का एलान","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Apple WWDC 2026: आ रहा है iOS 27 और सुपर-स्मार्ट Siri; एपल ने किया तारीखों का एलान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 20 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
एपल (Apple) ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 की तारीखों का एलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से शुरू होगा, जहां कंपनी iOS 27, नए एआई फीचर्स और अगली पीढ़ी के Siri से पर्दा उठा सकती है। खास बात यह है कि इस बार एपल का फोकस सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि AI और स्मार्ट असिस्टेंट को ज्यादा ताकतवर बनाने पर रहने वाला है। आइए जानते हैं Apple WWDC 2026 में क्या खास होने वाला है...
एपल इस इवेंट में करेगी कई नए एलान
- फोटो : एपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस 'वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस' यानी WWDC 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में स्थित 'एप्पल पार्क' से इस मेगा इवेंट की शुरुआत 8 जून 2026 को होगी।
यह इवेंट इसलिए भी ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि 1 सितंबर 2026 को रिटायर हो रहे एपल के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) का यह आखिरी WWDC कीनोट एड्रेस होगा। इस पांच दिवसीय इवेंट में आईफोन, मैकबुक, आईपैड और एपल वॉच के ऑपरेटिंग सिस्टम में होने वाले क्रांतिकारी बदलावों को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
WWDC 2026: भारत में कब और कैसे देखें लाइव?
यह इवेंट 8 जून से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगा। इवेंट का मुख्य आकर्षण यानी ओपनिंग कीनोट एड्रेस 8 जून को पैसिफिक टाइम के मुताबिक सुबह 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
भारत में रहने वाले लोग 8 जून की रात 10:30 बजे से इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे।
आप इस पूरे इवेंट को एपल की आधिकारिक वेबसाइट (apple.com), एपल टीवी एप (Apple TV App) और एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
iOS 27: फोल्डेबल आईफोन के लिए बड़ा बदलाव
iPhone Fold पर फोकस: रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल का मुख्य आकर्षण एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन (iPhone Fold) होने वाला है। आईफोन फोल्ड के बड़े डिस्प्ले को ध्यान में रखते हुए iOS 27 में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे।
हार्डवेयर और एप्स का तालमेल: यह फोल्डेबल फोन आईफोन और आईपैड का एक मिक्स रूप होगा, जो iOS पर चलेगा। इसके नए लेआउट के लिए एपल के कई इन-बिल्ट एप्स को नए सिरे से कस्टमाइज किया जा रहा है।
सुपर-स्मार्ट Siri देगी चैटजीपीटी को टक्कर
इस इवेंट का सबसे बड़ा हाइलाइट एपल की वॉइस असिस्टेंट सिरी (Siri) होने वाला है। गूगल के साथ मिलकर डेवलप की जा रही नई सिरी पहले से कहीं ज्यादा समझदार और इंसानी अंदाज वाली होगी।
iPadOS, macOS और watchOS 27
आमतौर पर आईपैड के ऑपरेटिंग सिस्टम (iPadOS) को भी वही सारे फीचर्स मिलते हैं जो iOS में आते हैं। इसलिए जो शानदार बदलाव iOS 27 में दिखेंगे, वही iPadOS 27 का भी हिस्सा होंगे। इसके अलावा मैकबुक के लिए macOS 27 और एपल वॉच के लिए watchOS 27 की घोषणाएं भी होंगी। हालांकि इनके बारे में अभी ज़्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि अपग्रेड की गई नई सिरी का जादू एपल के सभी प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा।

Trending Videos

- पर्सनल कॉन्टेक्स्ट: अब सिरी आपके ईमेल, मैसेज, फोटो और वीडियो का ट्रैक रख सकेगी, जिससे वह आपकी पर्सनल चॉइस के हिसाब से सटीक मदद कर पाए।
- चैटबॉट अवतार: कयास लगाए जा रहे हैं कि एपल इस बार सिरी का एक नया चैटबॉट वर्जन पेश करेगा, जो बिल्कुल ChatGPT की तरह काम करेगा। यह टेक्स्ट और वॉइस दोनों पर काम करने वाला एक समर्पित ऐप भी बन सकता है।
- ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस: नई सिरी यह देख पाएगी कि आपके फोन की स्क्रीन पर इस वक्त क्या चल रहा है और उसी के आधार पर आपके निर्देश मानकर काम पूरा करेगी।
- विजुअल इंटेलिजेंस: कैमरे के साथ सिरी का गहरा इंटीग्रेशन होगा, जिससे सामने दिखने वाली चीज़ों को पहचानना बेहद आसान हो जाएगा।
- गहरी एप कनेक्टिविटी: अब सिरी अलग-अलग ऐप्स के भीतर जाकर ऐसे कई काम कर सकेगी, जो फिलहाल उसके लिए नामुमकिन हैं।
iPadOS, macOS और watchOS 27
आमतौर पर आईपैड के ऑपरेटिंग सिस्टम (iPadOS) को भी वही सारे फीचर्स मिलते हैं जो iOS में आते हैं। इसलिए जो शानदार बदलाव iOS 27 में दिखेंगे, वही iPadOS 27 का भी हिस्सा होंगे। इसके अलावा मैकबुक के लिए macOS 27 और एपल वॉच के लिए watchOS 27 की घोषणाएं भी होंगी। हालांकि इनके बारे में अभी ज़्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि अपग्रेड की गई नई सिरी का जादू एपल के सभी प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन