{"_id":"6a0c41c4bb70b0a9620ec52a","slug":"audemars-piguet-swatch-watch-launch-crowd-chaos-london-dubai-india-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Luxury Watch: 40 हजार की घड़ी के लिए दुनिया भर में बवाल! कहीं टूटी बैरिकेडिंग, कहीं पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Luxury Watch: 40 हजार की घड़ी के लिए दुनिया भर में बवाल! कहीं टूटी बैरिकेडिंग, कहीं पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 19 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Audemars Piguet Swatch Watch: क्या आपने कभी सुना है कि 40-45 हजार की घड़ी खरीदने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़े? यह सच है! दिल्ली से लेकर लंदन और दुबई तक एक घड़ी के लिए ऐसा पागलपन दिखा, जैसा आईफोन लॉन्च के दिन भी नहीं होता। स्टोर के बाहर लोगों ने रातभर लाइनें लगाईं, धक्का-मुक्की की और मारपीट भी हुई। आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या जादू है? आइए जानते हैं पूरा माजरा।
घड़ी खरीदने के लिए मची बगदड़
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली से लेकर लंदन और दुबई से न्यूयॉर्क तक एक घड़ी ने ऐसा क्रेज पैदा कर दिया, जैसा आमतौर पर बड़े iPhone लॉन्च के दौरान देखने को मिलता है। लोग रातभर स्टोर्स के बाहर लाइन में लगे रहे, कई जगह धक्का-मुक्की हुई और हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को आंसू गैस तक छोड़नी पड़ी। हैरानी की बात यह है कि यह भीड़ किसी करोड़ों की घड़ी नहीं, बल्कि करीब 40-45 हजार रुपये की वॉच के लिए उमड़ी थी।
आखिर कौन-सी घड़ी को लेकर मचा इतना हंगामा?
दरअसल, स्विस लग्जरी ब्रांड 'ऑडेमार्स पिगे' (Audemars Piguet) और मशहूर वॉच मेकर 'स्वॉच' (Swatch) ने मिलकर एक खास वॉच कलेक्शन लॉन्च किया है। ऑडेमार्स पिगे की घड़ियां इतनी महंगी होती हैं कि आम आदमी सिर्फ उन्हें निहार सकता है। लेकिन इस बार, इन दोनों कंपनियों ने उसी लग्जरी डिजाइन को लगभग 40 हजार रुपये के किफायती दाम में पेश कर दिया। बस, फिर क्या था! लग्जरी ब्रांड की इस सस्ती घड़ी को पाने के लिए पूरी दुनिया टूट पड़ी।
दिल्ली से दुबई तक दिखा भारी हुजूम
कंपनी ने इस घड़ी को सिर्फ चुनिंदा स्टोर्स पर बेचने का फैसला किया। ऑनलाइन बिक्री नहीं रखी गई और हर स्टोर में सीमित यूनिट्स भेजी गईं। यानी पहले आओ, पहले पाओ जैसी स्थिति बन गई। इस रणनीति ने लोगों के बीच जल्द खरीदने का दबाव और उत्साह दोनों बढ़ा दिए।
विज्ञापन
भारत के दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे शहरों में लोग रातभर स्टोर्स के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहे। कई जगह बैरिकेड टूट गए और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग स्टोर के अंदर घुसने की कोशिश करते दिखाई दिए। दुबई में हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा कारणों से लॉन्च इवेंट तक रद्द करना पड़ा।
फ्रांस में पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
फ्रांस में इस घड़ी को खरीदने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ जमा हो गई कि पुलिस को स्थिति संभालने के लिए टियर गैस छोड़नी पड़ी। स्टोर के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे। भीड़ बढ़ती देख दुकान बंद करनी पड़ी। कई यूरोपीय शहरों में भी लोगों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की की खबरें सामने आईं।
वहीं भीड़ और भगदड़ को देखते हुए कंपनी ने लंदन के अपने छह स्टोर्स अस्थायी रूप से बंद कर दिए। दूसरे शहरों के स्टोर्स भी प्रभावित रहे। अमेरिका के न्यू यॉर्क सिटी में भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाद में वहां भी कंपनी को स्टोर बंद करना पड़ा।
आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या खास है?
असल में यह सिर्फ एक घड़ी नहीं, बल्कि “लक्जरी स्टेटस” का प्रतीक बन चुकी है। ऑडेमार्स पिगे दुनिया के सबसे प्रीमियम और महंगे वॉच ब्रांड्स में गिना जाता है। इसकी घड़ियां आम लोगों की पहुंच से काफी दूर होती हैं। लेकिन जब उसी ब्रांड की पहचान कम कीमत वाली घड़ी के साथ जुड़ी, तो लोगों को लगा कि अब वे भी उस लग्जरी दुनिया का हिस्सा बन सकते हैं। इस पूरी कहानी में सोशल मीडिया ने भी बड़ी भूमिका निभाई। जैसे ही भीड़, लाइन और भगदड़ के वीडियो वायरल होने लगे, वैसे ही और ज्यादा लोग इस घड़ी की तरफ आकर्षित होने लगे।
करोड़पति बनने का सपना भी बना वजह
इस दीवानगी के पीछे एक और बहुत बड़ा कारण है इसकी रिसेल वैल्यू। कई लोग इसे सिर्फ इसलिए खरीद रहे हैं ताकि बाद में इसे ऊंचे दामों पर बेच सकें। लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद, यह घड़ी कई वेबसाइट्स पर अपनी असली कीमत से कहीं ज्यादा में बिकने लगी। यानी यह महज एक फैशन नहीं, बल्कि 'करोड़पति' बनने या मोटा मुनाफा कमाने का जरिया भी बन गई है।
Trending Videos