{"_id":"6a0b4e0531208fd9e70e1ea7","slug":"phone-getting-too-hot-this-summer-try-these-8-easy-fixes-to-prevent-overheating-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Phone Overheating Tips: गर्मियों में स्मार्टफोन हो रहा है ओवरहीट? अपनाएं ये 8 आसान टिप्स और रखें फोन को कूल","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Phone Overheating Tips: गर्मियों में स्मार्टफोन हो रहा है ओवरहीट? अपनाएं ये 8 आसान टिप्स और रखें फोन को कूल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Suyash Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Phone Overheating In Summer: भारत की तेज गर्मियों में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या है, जिससे फोन हैंग होने लगता है और बैटरी जल्दी खत्म होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ छोटी-छोटी आदतें इस समस्या को दूर कर सकती हैं? इस लेख में पढ़िए 8 बेहद आसान और असरदार टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप इस चिलचिलाती गर्मी में भी अपने फोन को बिल्कुल कूल और सुरक्षित रख सकते हैं।
फोन ओवरहीटिंग
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत की चिलचिलाती गर्मियों में स्मार्टफोन का गर्म होना एक आम समस्या है। शायद आप भी इन दिनों इस परेशानी का सामना कर रहे होंगे। तेज गर्मी की वजह से फोन बहुत जल्दी हीट करने लगता है। लेकिन आपकी कुछ छोटी-छोटी आदतें इस समस्या को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं फोन को ठंडा रखने के 8 आसान तरीके:
सीधी धूप में फोन बहुत तेजी से गर्म होता है, खासकर बंद कार के अंदर या खिड़की के पास। गर्मियों के मौसम में अगर फोन कुछ मिनटों के लिए भी धूप में रह जाए तो उसका तापमान तेजी से बढ़ जाता है और परफॉर्मेंस स्लो हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि इसे हमेशा छांव में या अपनी जेब में रखें।
फुल ब्राइटनेस, लगातार 5G का इस्तेमाल, 4K कैमरा रिकॉर्डिंग या हाई-ग्राफिक्स गेमिंग ये सब मिलकर फोन को भट्टी बना देते हैं। ज्यादा गर्मी के दिनों में स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें और फोन को हैवी टास्क के बीच-बीच में थोड़ा आराम दें। इससे फोन के तापमान में काफी फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
मोटे और स्टाइलिश कवर फोन की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते। अगर गेमिंग, चार्जिंग या लंबी वीडियो कॉल के दौरान आपका फोन ज्यादा गर्म होने लगे तो उसका कवर कुछ देर के लिए हटा दें। इससे फोन बहुत जल्दी नॉर्मल तापमान पर आ जाता है।
यह फोन के ओवरहीट होने का सबसे बड़ा कारण है। चार्जिंग के दौरान फोन वैसे ही गर्म होता है और गेमिंग करने से प्रोसेसर पर भी भारी दबाव पड़ता है। दोनों काम एक साथ करने से फोन का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है। इसलिए चार्ज होते समय फोन का इस्तेमाल कम से कम करें।
कई बार हीटिंग की वजह सिर्फ बाहर का मौसम नहीं होता। बैकग्राउंड में चल रहे ढेरों एप्स चुपचाप बैटरी और प्रोसेसर का इस्तेमाल करते रहते हैं। रीसेंट एप्स को क्लियर करने या दिन में एक बार फोन को रीस्टार्ट करने से फोन को ठंडा रखने में काफी मदद मिलती है।
लो-क्वालिटी के चार्जर या केबल से फोन चार्ज करने पर हीटिंग की समस्या ज्यादा होती है। हमेशा ओरिजिनल या सर्टिफाइड ब्रांडेड चार्जर का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि ये चार्जिंग स्पीड के साथ-साथ तापमान को भी बेहतर तरीके से कंट्रोल करते हैं।
कई बार सॉफ्टवेयर में मौजूद बग्स या पुराने एप्स की वजह से भी फोन गर्म होता है। मोबाइल कंपनियां अक्सर हीटिंग इश्यू को ठीक करने के लिए अपडेट्स देती हैं। इसलिए अपने फोन और एप्स को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें। पुराने फोन में यह तरीका काफी कारगर होता है।
फोन गर्म होने पर अक्सर लोग उसे फ्रिज या फ्रीजर में रख देते हैं, ऐसा भूलकर भी न करें। अचानक तापमान बदलने से फोन के अंदर नमी जमा हो सकती है। इससे फोन का मदरबोर्ड खराब हो सकता है। फोन को हमेशा पंखे के नीचे या किसी हवादार जगह पर ही रखकर नैचुरली ठंडा होने दें।
1. फोन को सीधी धूप से बचाएं
सीधी धूप में फोन बहुत तेजी से गर्म होता है, खासकर बंद कार के अंदर या खिड़की के पास। गर्मियों के मौसम में अगर फोन कुछ मिनटों के लिए भी धूप में रह जाए तो उसका तापमान तेजी से बढ़ जाता है और परफॉर्मेंस स्लो हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि इसे हमेशा छांव में या अपनी जेब में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. ब्राइटनेस कम रखें और हैवी काम से बचें
फुल ब्राइटनेस, लगातार 5G का इस्तेमाल, 4K कैमरा रिकॉर्डिंग या हाई-ग्राफिक्स गेमिंग ये सब मिलकर फोन को भट्टी बना देते हैं। ज्यादा गर्मी के दिनों में स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें और फोन को हैवी टास्क के बीच-बीच में थोड़ा आराम दें। इससे फोन के तापमान में काफी फर्क पड़ता है।
Trending Videos