सब्सक्राइब करें

IMD का हीटवेव अलर्ट: 45 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो तुरंत बदल लें अपने AC की ये सेटिंग्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 18 May 2026 05:23 PM IST
सार

उत्तर भारत में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भयंकर लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आपका एसी (AC) ही सबसे बड़ा सहारा है। लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से चला रहे हैं? आइए जानते हैं भीषण गर्मी में एसी की बेस्ट सेटिंग्स और बिजली बचाने के स्मार्ट टिप्स।

विज्ञापन
imd heatwave alert north india ac cooling tips settings for your room
एसी को किस टेम्प्रेचर पर चलाएं? - फोटो : AI Generated
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। 18 मई से उत्तर भारत के कई हिस्सों में भयंकर लू (Heatwave) का कहर शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर गंभीर अलर्ट जारी किया है।


यह चेतावनी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए है। मौसम एजेंसी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तो पारा 45 डिग्री के खतरनाक स्तर को भी पार कर सकता है।
imd heatwave alert north india ac cooling tips settings for your room
हीट स्ट्रोक - फोटो : Adobe Stock Photos
क्यों पड़ रही है इतनी भयंकर गर्मी?
आखिर यह लू क्यों चलती है? मौसम विभाग के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और सामान्य से काफी ज्यादा रहता है, तो उसे 'लू' घोषित किया जाता है। इस बार इतनी भीषण गर्मी के पीछे मुख्य रूप से गर्म सूखी हवाएं, एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साफ आसमान जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, शहरों में कंक्रीट की इमारतें और पक्की सड़कें 'अर्बन हीट आइलैंड' का असर बढ़ा रही हैं, जिससे गर्मी और भी ज्यादा महसूस हो रही है।

ऐसी जानलेवा गर्मी में घरों और दफ्तरों में एसी (AC) लगातार कई घंटों तक चलते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कमरे को ठंडा भी रखा जाए और बिजली का बिल भी आपकी जेब पर भारी न पड़े।
Trending Videos
imd heatwave alert north india ac cooling tips settings for your room
AC को किस तापमान पर चलाना सबसे बेहतर? - फोटो : AI Generated
AC को किस तापमान पर चलाना सबसे बेहतर?
  • तेज गर्मी में लोग अक्सर AC को 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। लेकिन इससे कमरा तुरंत ठंडा नहीं होता। उल्टा AC का कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार AC को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे कूलिंग भी अच्छी मिलती है और बिजली बिल भी नियंत्रण में रहता है।
  • रात में सोने से पहले तापमान 1-2 डिग्री बढ़ा देने से बिजली की खपत और कम हो सकती है, क्योंकि नींद के दौरान शरीर को कम कूलिंग की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
imd heatwave alert north india ac cooling tips settings for your room
जानें इस्तेमाल का सही तरीका - फोटो : एआई जनरेटेड
AC के साथ पंखा भी चलाएं
  • अगर AC के साथ सीलिंग फैन भी चलाया जाए तो ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है।
  • इससे कमरा ज्यादा ठंडा महसूस होता है और AC का तापमान बहुत कम करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे बिजली की बचत भी होती है।
विज्ञापन
imd heatwave alert north india ac cooling tips settings for your room
AC फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी - फोटो : Adobe Stock
AC फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी
  • गर्मी के मौसम में AC लंबे समय तक चलता है। ऐसे में उसके फिल्टर जल्दी गंदे हो जाते हैं।
  • धूल जमने से एयरफ्लो कम हो जाता है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत बढ़ती है और कूलिंग भी प्रभावित होती है।
  • इसलिए समय-समय पर AC के फिल्टर की सफाई करना जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed