सब्सक्राइब करें

mAadhaar App Retiring: अब और सुरक्षित होगा नया आधार एप, मिलेंगे फेस ऑथेंटिकेशन जैसे खास फीचर्स, ऐसे करें शिफ्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 16 May 2026 01:57 PM IST
सार

UIDAI App Update: अगर आप भी mAadhaar एप यूजर हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। UIDAI ने पुराने एप को रिटायर करने का फैसला लिया है और उसकी जगह नया आधार एप लॉन्च किया है। ऐसे में यूजर्स को अब नए एप पर शिफ्ट होना होगा। अगर आप भी नया एप्लीकेशन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां जानिए इसे डाउनलोड करने और आसानी से सेटअप करने का पूरा तरीका...
 

विज्ञापन
mAadhaar App Retired Soon, UIDAI Launches New Aadhaar App
नए आधार एप पर ऐसे करें शिफ्ट - फोटो : amarujala.com
New Aadhaar App Launch: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI जल्द पुराने mAadhaar एप को बंद करने जा रहा है। यूजर्स को अब नए Aadhaar App पर शिफ्ट होना होगा, जिसमें क्यूआर-बेस्ट आधार शेयरिंग (QR-based Aadhaar sharing), फेस ऑथेंटिकेशन और बेहतर प्राइवेसी जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। ऐसे में यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो जाएं, जिससे बाद में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 
mAadhaar App Retired Soon, UIDAI Launches New Aadhaar App
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
mAadhaar Discontinued:  mAadhaar एप क्यों बंद हो रहा है?
यूआईडीएआई अब सेवाओं को ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक बनाने का प्रयास कर रही है। इसलिए अब mAadhaar एप की जगह यह नया एप लाया गया है, जिसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल जैसी सुविधाएं यूजर्स को दी जाएंगी। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि पुराना एप सुरक्षित नहीं था, यहां पर सुरक्षा और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नया एप यूजर्स को Aadhaar की फोटोकॉपी शेयर किए बिना डिजिटल तरीके से पहचान वेरिफाई करने की सुविधा देता है। इससे डेटा लीक और गलत इस्तेमाल का खतरा कम हो सकता है।
mAadhaar App Retired Soon, UIDAI Launches New Aadhaar App
नए आधार एप पर ऐसे करें शिफ्ट - फोटो : एआई जनरेटेड
Secure QR Verification: नए आधार एप में क्या खास होगा?
  • QR-बेस्ड Aadhaar Sharing: अब यूजर्स क्यूआर कोड के जरिए अपनी पहचान सुरक्षित तरीके से शेयर कर पाएंगे। इससे फोटोकॉपी देने की जरूरत कम होगी।
  • फेस ऑथेंटिकेशन सपोर्ट: नए एप में यूजर्स को फेस वेरिफिकेशन फीचर भी मिलेगा, जिससे Aadhaar एक्सेस और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।
  • ऑफलाइन वेरिफिकेशन: यूजर्स इंटरनेट के बिना भी आधार वेरिफिकेशन कर पाएंगे, जो कई परिस्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होगा।
  • बायोमैट्रिक लॉक या अनलॉक: अब सभी यूजर अपने स्मार्टफोन से ही आधार बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें किसी जनसेवा केंद्र में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री ट्रैकिंग: इसके अलावा इस नए एप में यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि आधार कब और कहां इस्तेमाल हुआ है। इसका मतलब कोई दूसरा व्यक्ति उनके आधार से छेड़छाड़ करने से बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
mAadhaar App Retired Soon, UIDAI Launches New Aadhaar App
नए आधार एप पर ऐसे करें शिफ्ट - फोटो : एआई जनरेटेड
Aadhaar Profile Step-by-Step Guide: mAadhaar से नए एप पर कैसे शिफ्ट करें? 
अगर आप भी नए एप पर शिफ्ट करने का मन बना रहें है, तो बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • नया एप डाउनलोड करें: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल प्ले स्टोर पर जाकर आधिकारिक आधार एप को डाउनलोड करें। इसके अलावा UIDAI ने इसके ऑफिशियल डाउनलोड लिंक अपने सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर भी शेयर किए हैं। आप वहां से भी एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • लॉगिन प्रक्रिया: एप डाउनलोड हो जानें के बाद इसे खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो एक्टिवेट रहता हो) दर्ज करें। इसके बाद आपके नंबर पर आए OTP वेरिफिकेशन को पूरा करें। कुछ मामलों में सुरक्षा के लिए सेटअप के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा स्कैन) भी मांगा जा सकता है। 
  • सुरक्षा पिन बनाएं: लॉगिन होने के बाद यूजर से एक मजबूत पिन मांगा जाएगा, सुरक्षा के लिए उसे सेट करें या फिर फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक इनेबल करें।
  • प्रोफाइल एड करें: अब अपना नंबर डालकर दोबारा OTP के जरिए अपनी प्रोफाइल को मैनुअली एड कर लें।
  • फैमिली प्रोफाइल (मल्टीपल प्रोफाइल): अगर आपके परिवार के अन्य सदस्यों का नंबर भी आपके ही मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आप एक ही एप के अंदर कई प्रोफाइल जोड़ सकते हैं। यह नया एप एक डिवाइस पर मल्टीपल प्रोफाइल सपोर्ट करता है।
  • पुराना एप हटाएं: जब नए एप में आपकी सारी डिटेल्स सही तरीके से दिखने लगें और एप ठीक से काम करने लगे, तब आप चाहें तो पुराने  mAadhaar एप को अपने फोन से सुरक्षित रूप से अनइंस्टॉल (हटा) कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed