सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   telecom q4fy26 results data usage arpu jio airtel vodafone idea

Telecom: Jio या Airtel किसके यूजर्स चला रहे ज्यादा इंटरनेट? सामने आए टेलीकॉम कंपनियों के नए आंकड़े

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 17 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों से पता चला है कि भारतीय यूजर्स हर महीने कितना मोबाइल डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं और किस कंपनी का ARPU सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में 5G विस्तार और ग्राहकों की संख्या को लेकर भी कई अहम बातें सामने आई हैं।

telecom q4fy26 results data usage arpu jio airtel vodafone idea
टेलीकॉम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिलायंस जियो के ग्राहकों ने डेटा के इस्तेमाल में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कंपनी के हर ग्राहक ने औसतन हर महीने 42.3 जीबी डेटा की खपत की है। यह आंकड़ा रोजाना करीब 1.41 जीबी बैठता है। कंपनी का प्रति ग्राहक औसत राजस्व (ARPU) बढ़कर 214 रुपये हो गया है। पूरे नेटवर्क पर डेटा की कुल खपत 66 अरब जीबी रही।


जियो का 5G नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। मार्च 2026 के अंत तक इसके 26.8 करोड़ 5G ग्राहक हो गए हैं। नेटवर्क का 55 प्रतिशत से ज्यादा ट्रैफिक अब 5G से ही आ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो भारत के डिजिटल परिदृश्य को बदल रहा है। उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स की जल्द लिस्टिंग की ओर भी इशारा किया। उनका कहना है कि मोबिलिटी और ब्रॉडबैंड सेवाओं की बदौलत कंपनी के मुनाफे में 19 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 24 अप्रैल 2026 को जारी एक बयान में बताया कि जियो के अब पूरे भारत में 52.4 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। कंपनी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेवाओं को हर घर और व्यवसाय तक पहुंचाने का एक अहम डिजिटल गेटवे बन गई है।


भारती एयरटेल: कमाई के मामले में अभी भी सिरमौर
कमाई के मामले में एयरटेल अभी भी बाजार में सबसे आगे है। एआरपीयू के मामले में एयरटेल 257 रुपये के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। हालांकि, पिछली तिमाही के 259 रुपये के मुकाबले इसमें 2 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। डेटा खपत की बात करें तो एयरटेल के ग्राहकों ने प्रति माह औसतन 31.4 जीबी डेटा इस्तेमाल किया। यह रोजाना करीब 1.05 जीबी होता है। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल नेटवर्क डेटा वॉल्यूम 27,985 मिलियन जीबी रहा।

कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने 13 मई 2026 को बताया कि वित्त वर्ष 2026 एयरटेल के लिए शानदार रहा। कंपनी ने 65 करोड़ ग्राहकों का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। एयरटेल ने अपनी सॉवरेन क्लाउड सेवा लॉन्च की है और अब कर्ज देने का व्यवसाय भी शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इस तिमाही में 58 लाख नए स्मार्टफोन ग्राहक और 8 लाख पोस्टपेड ग्राहक भी जोड़े हैं। उनका पूरा जोर नेटवर्क को भविष्य के लिए तैयार करने और अपने संचालन से डीजल के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म करने पर है।

वोडाफोन आइडिया (Vi): वापसी के मजबूत संकेत
लंबे समय से संघर्ष कर रही वोडाफोन आइडिया के लिए यह तिमाही बड़ी राहत लेकर आई है। वीआई के 4G और 5G ग्राहकों ने औसतन 20.2 जीबी डेटा प्रति माह इस्तेमाल किया, जो रोजाना के हिसाब से करीब 673 एमबी होता है। कंपनी का ब्लेंडेड एआरपीयू सुधरकर 174 रुपये हो गया है। वहीं, अपग्रेड के कारण कस्टमर एआरपीयू पिछले साल के 175 रुपये से बढ़कर इस तिमाही में 190 रुपये हो गया है। कंपनी का कुल नेटवर्क डेटा वॉल्यूम 7.8 अरब जीबी दर्ज किया गया।

वीआई के सीईओ अभिजीत किशोर के मुताबिक, भारी निवेश और नेटवर्क विस्तार का सीधा फायदा अब नजर आने लगा है। सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि फरवरी 2026 के बाद से कंपनी के ग्राहक घटने के बजाय बढ़ने लगे हैं। कंपनी का कुल ग्राहक आधार अब 19.28 करोड़ पर स्थिर हो गया है। इसमें से 4G और 5G ग्राहकों की संख्या बढ़कर 12.89 करोड़ हो गई है। कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क की पहुंच बढ़ाई है और अब इसका 5G नेटवर्क भी 80 से ज्यादा शहरों में लाइव हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed