सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Elon Musk Sparks Controversy Again, Says “Instagram Is for Girls”

“इंस्टाग्राम महिलाओं के लिए है”: एलन मस्क ने फिर दिया विवादित बयान, पुरुषों की प्रोफाइल पर भी कसा तंज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 17 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Elon Musk Instagram Tweet Controversy: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एलन मस्क एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। इस बार वजह इंस्टाग्राम को लेकर किया गया उनका एक ऐसा कमेंट बना है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। जानें आखिर मस्क ने ऐसा क्या कहा, जिस पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया।

Elon Musk Sparks Controversy Again, Says “Instagram Is for Girls”
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Instagram is for girls...इस कमेंट के बाद एक बार फिर मस्क सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए है। एलन मस्क ने मेटा के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को सीधे तौर पर लड़कियों का एप बता दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले वयस्क पुरुषों पर भी एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद से उनकी आलोचना भी हो रही है। जानिए पूरा मामला विस्तार से...


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब एक थ्रेड खूब वायरल हो रहा था, जिसमें लोगों की सोशल मीडिया आदतों पर चर्चा हो रही थी। इस थ्रेड में लगातार स्टोरी पोस्ट करना, थर्स्ट ट्रैप तस्वीरें डालना और खाने की फोटो शेयर करने जैसी आदतों का मजाक उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान इस भीड़ में एलन मस्क भी शामिल हो गए, और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि, “Lmao, Instagram is for girls”...जिसके बाद से उनका यह पोस्ट काफी पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे पोस्ट ने बढ़ाया विवाद
इतना ही नहीं, यह बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। बाद में मस्क ने एक और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया कि जब बड़े उम्र के पुरष उन्हें अपना इस्टाग्राम प्राेफाइल भेजते हैं, तो उन्हें लगता है कि वे जेंडर ट्रांजिशनकर रहे हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना तेज हो गई। कई यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक और अनावश्यक टिप्पणी भी कहा है। 


लोगों की अलग-अलग प्रतक्रिया
मस्क के बयान पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा नजर आया। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में कहा, जबकि कई यूजर्स ने इसे गलत और संवेदनशील मुद्दों का मजाक उड़ाने वाला कमेंट मान रहे हैं। मस्क के इस ट्वीट पर एक Kiri नाम की एक एक्स यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "एलन, हममें से कुछ लड़कियां पूरे दिन X पर रहती हैं, Instagram पर नहीं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि मस्क अक्सर Meta और उसके प्लेटफॉर्म्स पर निशाना साधते रहते हैं।

पहले भी आए थे ऐसे बयान
यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने मेटा या मार्क जकरबर्ग की कंपनियों पर टिप्पणी की हो, इससे पहले भी फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर कई बार सार्वजनिक बयान दे चुके हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मस्क और जुकरबर्ग के बीच सोशल मीडिया प्रतिद्वंद्विता लंबे समय से चर्चा में रही है।

क्यों वायरल हो रहा है यह मामला?
एलन मस्क दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं। ऐसे में उनके हर बयान पर लोगों की नजर रहती है। Instagram को लेकर दिया गया यह बयान भी इसी वजह से तेजी से वायरल हो गया और अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed