सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   instagram's 'great purge' 2026 removes millions of bot accounts, cuts follower counts

इंस्टाग्राम का महा-सफाई अभियान: सेलिब्रिटीज के अकाउंट से उड़ाए करोड़ों फॉलोवर्स, खुद Instagram भी अछूता नहीं

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 07 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Instagram Bot Purge 2026: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने 2026 में बड़े स्तर पर फेक और इनएक्टिव अकाउंट्स हटाने की कार्रवाई की है। इससे कई सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स के फॉलोअर्स में अचानक से कमी आई है। मेटा के अनुसार यह नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिसिटी बढ़ाना है। इस क्लीनअप के बाद यूजर्स इसे '2026 का महा-सफाई अभियान' कह रहे हैं। इसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर दी है।

instagram's 'great purge' 2026 removes millions of bot accounts, cuts follower counts
इंस्टाग्राम ने सेलीब्रिटीज के अकाउंट से उड़ा दिए लाखों फॉलोवर्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

मेटा के मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने 2026 में अपना एक बहुत बड़ा 'सफाई अभियान' चलाया है। इस सफाई अभियान के तहत कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से लाखों बॉट और निष्क्रिय पड़ें अकाउंट्स को हटा दिया गया है। इस कदम से कई मशहूर हस्तियों, इन्फ्लुएंसर्स और बड़े ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक से भारी गिरावट आई है।

Trending Videos


कार्रवाई की कुछ मुख्य बातें 

इंस्टाग्राम ने प्लेटफॉर्म पर फर्जी एंगेजमेंट और दिखावटी लोकप्रियता को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए लाखों बॉट अकाउंट्स को डिलीट कर दिया है। इस कार्रवाई का सीधा असर दुनिया भर के बड़े सेलेब्स पर पड़ा है। इसमें मशहूर इन्फ्लुएंसर काइली जेनर को सबसे बड़ा झटका लगा और उन्होंने रातों-रात करीब 1.4 करोड़ फॉलोअर्स खो दिए। हैरानी की बात तो यह है कि इस कार्रवाई से खुद इंस्टाग्राम का अपना ऑफिशियल अकाउंट भी अछूता नहीं रहा, जिसके फॉलोअर्स की संख्या में लगभग 90 लाख की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


काइली जेनर समेत कई क्रिएटर्स को लगा झटका

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस 'अकाउंट क्लीनअप' का असर अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काइली जेनर समेत कई हाई-प्रोफाइल यूजर्स पर पड़ा है। काइली जेनर के फॉलोअर्स की संख्या में 1.4 करोड़ तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। काइली के अलावा, दुनिया भर के कई अन्य मशहूर क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स को भी रातों-रात अपने फॉलोअर्स कम होने का सामना करना पड़ा है।


इंस्टाग्राम ने क्यों उठाया यह कदम?

इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर असल यूजर्स को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर ऐसे क्लीनअप अभियान चलाता है। दरअसल, ऑटोमेटेड बॉट प्रोफाइल्स का इस्तेमाल अक्सर सोशल मीडिया पर नकली तरीके से लाइक्स, फॉलोअर्स, कमेंट्स और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए किया जाता है। इन्हीं फर्जी अकाउंट्स को साफ करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।


मेटा ने क्या कहा?

इस मामले पर सफाई देते हुए मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कंपनी की एक सामान्य और रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने साफ किया कि इसका असर प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले असली और एक्टिव यूजर्स पर नहीं पड़ा है।

प्रवक्ता ने कहा, "निष्क्रिय अकाउंट्स को हटाने की हमारी रूटीन प्रक्रिया के कारण कुछ यूजर्स को अपने फॉलोअर्स की संख्या में बदलाव दिख सकता है। एक्टिव फॉलोअर्स पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके अलावा, अगर वेरिफिकेशन के बाद किसी सस्पेंड किए गए अकाउंट को वापस रिस्टोर किया जाता है, तो उसे दोबारा फॉलोअर काउंट में शामिल कर लिया जाएगा।"


सोशल मीडिया पर बना 'The Great Purge of 2026'

लाखों अकाउंट्स एक साथ डिलीट होने की इस घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यूजर्स इसे "The Great Purge of 2026" (2026 का महा-सफाई अभियान) का नाम दे रहे हैं। लोग अपने घटे हुए फॉलोअर्स और एंगेजमेंट नंबर्स के स्क्रीनशॉट्स जमकर शेयर कर रहे हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इस सफाई अभियान में खुद इंस्टाग्राम का अपना ऑफिशियल अकाउंट भी नहीं बच पाया। यूजर ने लिखा, "इस क्लीनअप ड्राइव के दौरान खुद इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट ने 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स खो दिए। कोई भी सेफ नहीं था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed