सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Instagram to End Encrypted DMs from may 8, Meta Cites Low Usage of E2EE Feature

End-to-end encryption: इंस्टाग्राम हटा रही है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, क्या अब सुरक्षित नहीं रहेंगे आपके चैट्स?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 05 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Instagram end-to-end encryption: आपके पसंदीदा सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम ने एलान किया है कि वह 8 मई 2026 से अपने डायरेक्ट मैसेज (DMs) में 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' सपोर्ट पूरी तरह बंद कर देगा। फीचर का कम इस्तेमाल होने के कारण ये फैसला लिया गया है। कंपनी के जरिए यूजर्स को अपने एन्क्रिप्टेड चैट्स और डेटा को पहले से डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। इस लेख के जरिए जानेंगे कि इस फैसले के बाद आपके पुराने एन्क्रिप्टेड चैट्स का क्या होगा और उन्हें सुरक्षित कैसे डाउनलोड किया जा सकेगा। 

Instagram to End Encrypted DMs from may 8, Meta Cites Low Usage of E2EE Feature
इंस्टाग्राम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने प्राइवेसी से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। प्लेटफॉर्म से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (E2EE) डायरेक्ट मैसेज का सपोर्ट खत्म किया जा रहा है। अगर आप अपने सीक्रेट चैट्स के लिए इस फीचर का इस्तेमाल करते थे तो अब आपको व्हाट्सएप का रुख करना पड़ सकता है।

Trending Videos


एन्क्रिप्शन की कुछ मुख्य बातें 

मेटा ने घोषणा की है कि इंस्टाग्राम 8 मई 2026 से अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज सपोर्ट को पूरी तरह बंद कर देगा। कंपनी के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि बहुत ही कम संख्या में लोग इंस्टाग्राम पर इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, इस बदलाव से प्रभावित होने वाले यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेटा उन्हें अपने पुराने एन्क्रिप्टेड चैट्स और मीडिया फाइल्स को सुरक्षित रूप से डाउनलोड करने का विकल्प प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कब से लागू होगा यह बदलाव?

इंस्टाग्राम ने अपने सपोर्ट पेज पर अपडेट देते हुए साफ किया है कि 8 मई 2026 के बाद से एन्क्रिप्टेड मैसेज का फीचर प्लेटफॉर्म पर काम नहीं करेगा।


आपके पुराने मैसेज और फाइल्स का क्या होगा?

अगर आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आपके पुराने मैसेज और फाइल्स का क्या होगा तो राहत की बात यह है कि घबराने की जरूरत नहीं है। मेटा ने स्पष्ट किया है कि जिन यूजर्स के एन्क्रिप्टेड चैट्स इस बदलाव से प्रभावित होंगे। उन्हें मैसेज और मीडिया डाउनलोड करने के लिए बाकायदा गाइडेंस दी जाएगी।


हालांकि, इसके लिए एक जरूरी शर्त यह है कि आपका इंस्टाग्राम एप अपडेटेड होना चाहिए। अगर आप पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो चैट्स एक्सपोर्ट करने के लिए आपको उसे लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा। फिलहाल यह पूरी तरह साफ नहीं है कि चैट बैकअप का यह नोटिफिकेशन आपको तुरंत दिखाई देगा या फिर मई 2026 की डेडलाइन के करीब।


कंपनी ने यह फीचर क्यों हटाया?

जहां तक इस फीचर को हटाने की वजह का सवाल है, इंस्टाग्राम ने अपने आधिकारिक सपोर्ट पेज पर कोई ठोस कारण तो नहीं बताया है। लेकिन मेटा के एक प्रवक्ता ने साफ किया कि इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज (DMs) में बहुत ही कम लोग इस एन्क्रिप्शन फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे।

कंपनी का मानना है कि जिन यूजर्स को हाई-लेवल सिक्योरिटी और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की जरूरत है, वे मेटा के ही दूसरे प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि इंस्टाग्राम पर एन्क्रिप्शन कभी व्हाट्सएप की तरह डिफॉल्ट नहीं रहा। बल्कि इसे एक वैकल्पिक सेटिंग के तौर पर सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में ही पेश किया गया था।


क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE)?

आसान भाषा में समझें तो यह एक ऐसा सुरक्षा चक्र है, जो सुनिश्चित करता है कि मैसेज भेजने वाले और उसे प्राप्त करने वाले के अलावा कोई तीसरा उस बातचीत को न पढ़ सके और न ही कॉल्स सुन सके। यहां तक कि सर्विस देने वाली कंपनी (जैसे मेटा या इंस्टाग्राम) भी आपके मैसेज नहीं देख सकती है। इसमें हर बातचीत को एक खास 'डिजिटल ताले' से सुरक्षित किया जाता है।


मेटा और एन्क्रिप्शन का इतिहास

मेटा और एन्क्रिप्शन का रिश्ता हमेशा से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और समय के साथ इसकी नीतियों में कई बड़े बदलाव आए हैं। इसकी शुरुआत साल 2016 में हुई थी, जब कंपनी ने सबसे पहले व्हाट्सएप पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को लागू किया। इसके बाद 2019 में मेटा ने एक महत्वाकांक्षी योजना का एलान किया। इसके तहत इंस्टाग्राम और मैसेंजर सहित अपने सभी मैसेजिंग एप्स को पूरी तरह एन्क्रिप्टेड बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

हालांकि, 2021 तक आते-आते कंपनी ने अपने सुर बदल लिए और कहा कि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर लागू करने में अभी और वक्त लगेगा। इसके चलते इस प्रोजेक्ट को 2023 तक के लिए टाल दिया गया। अब 2026 में इंस्टाग्राम से इस फीचर की विदाई यह साफ संकेत देती है कि मेटा अपनी रणनीति बदल रहा है और अब उसका पूरा ध्यान केवल उन्हीं फीचर्स पर है, जिनका इस्तेमाल यूजर्स सबसे ज्यादा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed