{"_id":"6a0afdb3bd30f0c3360fa23a","slug":"imd-heatwave-alert-north-india-ac-cooling-tips-settings-for-your-room-2026-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IMD का हीटवेव अलर्ट: 45 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो तुरंत बदल लें अपने AC की ये सेटिंग्स","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
IMD का हीटवेव अलर्ट: 45 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो तुरंत बदल लें अपने AC की ये सेटिंग्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 18 May 2026 05:23 PM IST
सार
उत्तर भारत में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भयंकर लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आपका एसी (AC) ही सबसे बड़ा सहारा है। लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से चला रहे हैं? आइए जानते हैं भीषण गर्मी में एसी की बेस्ट सेटिंग्स और बिजली बचाने के स्मार्ट टिप्स।
विज्ञापन
एसी को किस टेम्प्रेचर पर चलाएं?
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। 18 मई से उत्तर भारत के कई हिस्सों में भयंकर लू (Heatwave) का कहर शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर गंभीर अलर्ट जारी किया है।
हीट स्ट्रोक
- फोटो : Adobe Stock Photos
क्यों पड़ रही है इतनी भयंकर गर्मी?
आखिर यह लू क्यों चलती है? मौसम विभाग के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और सामान्य से काफी ज्यादा रहता है, तो उसे 'लू' घोषित किया जाता है। इस बार इतनी भीषण गर्मी के पीछे मुख्य रूप से गर्म सूखी हवाएं, एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साफ आसमान जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, शहरों में कंक्रीट की इमारतें और पक्की सड़कें 'अर्बन हीट आइलैंड' का असर बढ़ा रही हैं, जिससे गर्मी और भी ज्यादा महसूस हो रही है।
ऐसी जानलेवा गर्मी में घरों और दफ्तरों में एसी (AC) लगातार कई घंटों तक चलते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कमरे को ठंडा भी रखा जाए और बिजली का बिल भी आपकी जेब पर भारी न पड़े।

Trending Videos
AC को किस तापमान पर चलाना सबसे बेहतर?
- फोटो : AI Generated
AC को किस तापमान पर चलाना सबसे बेहतर?
- तेज गर्मी में लोग अक्सर AC को 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। लेकिन इससे कमरा तुरंत ठंडा नहीं होता। उल्टा AC का कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।
- विशेषज्ञों के अनुसार AC को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे कूलिंग भी अच्छी मिलती है और बिजली बिल भी नियंत्रण में रहता है।
- रात में सोने से पहले तापमान 1-2 डिग्री बढ़ा देने से बिजली की खपत और कम हो सकती है, क्योंकि नींद के दौरान शरीर को कम कूलिंग की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें इस्तेमाल का सही तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
AC के साथ पंखा भी चलाएं
- अगर AC के साथ सीलिंग फैन भी चलाया जाए तो ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है।
- इससे कमरा ज्यादा ठंडा महसूस होता है और AC का तापमान बहुत कम करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे बिजली की बचत भी होती है।
विज्ञापन
AC फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
AC फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी
- गर्मी के मौसम में AC लंबे समय तक चलता है। ऐसे में उसके फिल्टर जल्दी गंदे हो जाते हैं।
- धूल जमने से एयरफ्लो कम हो जाता है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत बढ़ती है और कूलिंग भी प्रभावित होती है।
- इसलिए समय-समय पर AC के फिल्टर की सफाई करना जरूरी है।