{"_id":"6a06d35b61407a46fe04f040","slug":"things-you-should-never-keep-with-your-smartphone-damage-risk-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips: भूलकर भी अपने स्मार्टफोन के साथ न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: भूलकर भी अपने स्मार्टफोन के साथ न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 15 May 2026 01:33 PM IST
सार
Smartphone Safety Tips: क्या आप भी अपने फोन को चाबियों, सिक्कों या पावर बैंक के साथ एक ही पॉकेट में रख लेते हैं? अगर हां, तो आपकी यह आदत आपके महंगे फोन की उम्र कम कर रही है। आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फोन के साथ रखना किसी बड़े रिस्क से कम नहीं है।
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी गैजेट बन चुका है। हम इसे हमेशा अपने साथ रखते हैं, चाहे वह हमारी जेब हो या बैग। लेकिन अक्सर जल्दबाजी या अनजाने में हम अपने फोन के साथ कुछ ऐसे गैजेट्स या सामान रख देते हैं, जो हमारे महंगे स्मार्टफोन को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ चीजें न सिर्फ फोन की स्क्रीन को खराब कर सकती हैं, बल्कि उसके इंटरनल पार्ट्स को भी डैमेज कर सकती हैं।
आइए जानते हैं उन चीजों और उपकरणों के बारे में जिन्हें कभी भी अपने स्मार्टफोन के साथ नहीं रखना चाहिए:
Trending Videos
2 of 6
चाबियां और धातु के सिक्के
- फोटो : एआई जनरेटेड
1. चाबियां और धातु के सिक्के
अक्सर लोग अपनी पैंट की जेब में फोन के साथ ही घर या गाड़ी की चाबियां और सिक्के डाल लेते हैं। धातु (Metal) की ये चीजें फोन की स्क्रीन और पिछले हिस्से पर गहरे खरोंच डाल सकती हैं। इसके अलावा, ये आपके फोन के कैमरा लेंस को भी डैमेज कर सकती हैं, जिससे आपकी फोटो क्वालिटी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
माइक्रोवेव के पास भी न रखें
- फोटो : AI
2. मैग्नेटिक डिवाइस या चुंबक
किसी भी ऐसे गैजेट या वस्तु को फोन के पास नहीं रखना चाहिए जिसमें मजबूत चुंबक हो। मॉडर्न स्मार्टफोन्स में कई तरह के सेंसर्स और छोटे कंपोनेंट्स होते हैं (जैसे ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन या कंपास), जो मैग्नेटिक फील्ड के संपर्क में आने से खराब हो सकते हैं या काम करना बंद कर सकते हैं। स्मार्टफोन को इंडक्शन या माइक्रोवेव के बहुत नजदीक भी नहीं रखना चाहिए। माइक्रोवेव से निकलने वाली मैग्नेटिक तरंगे स्मार्टफोन के संवेदनशीन कंपोनेट्स और सर्किट को तुरंत खराब कर सकती हैं।
4 of 6
पावरबैंक
- फोटो : Freepik
3. पावर बैंक और गर्म होने वाले गैजेट्स
कई लोग फोन को पावर बैंक से चार्ज करते हुए दोनों को एक साथ एक ही टाइट जेब या छोटे पाउच में रख लेते हैं। चार्जिंग के दौरान फोन और पावर बैंक दोनों ही हीट जनरेट करते हैं। अगर इन्हें एक साथ ऐसी जगह रखा जाए जहां हवा न लगे, तो फोन ओवरहीट हो सकता है। इससे फोन की बैटरी की लाइफ कम होती है और बैटरी फूलने या फटने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
क्रेडिट-डेबिट कार्ड को भी न रखें
- फोटो : Freepik
4. क्रेडिट और डेबिट कार्ड
यह फोन को तो नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन फोन आपके कार्ड्स को जरूर खराब कर सकता है। अगर आप अपने फोन के कवर में क्रेडिट या डेबिट कार्ड रखते हैं, तो फोन से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी और हल्का मैग्नेटिक फील्ड कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप या चिप को डी-मैग्नेटाइज कर सकता है, जिससे कार्ड काम करना बंद कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।