{"_id":"6a06be3e5b09f39a5f0afbcb","slug":"how-to-hide-unhide-paytm-transactions-in-balance-and-payment-history-step-by-step-process-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tech Tips: Paytm पर अपनी पेमेंट हिस्ट्री कैसे छिपाएं? सिर्फ 2 मिनट में सीखें पूरा तरीका","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tech Tips: Paytm पर अपनी पेमेंट हिस्ट्री कैसे छिपाएं? सिर्फ 2 मिनट में सीखें पूरा तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 15 May 2026 12:03 PM IST
सार
How To Hide-Unhide Paytm Transactions: आज के दौर में डिजिटल पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन कई बार कुछ ट्रांजेक्शन निजी रखना भी जरूरी हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके Paytm पेमेंट हिस्ट्री को कोई दूसरा न देख सके, तो एप में मौजूद एक खास फीचर आपकी मदद कर सकता है। यह फीचर आपकी फाइनेंशियल प्राइवेसी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाता है।
विज्ञापन
पेटीएम
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Paytm भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट एप्स में से एक है। लोग छोटे-बड़े लगभग हर भुगतान के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। एप पर आपकी सभी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री सेव रहती है, जिससे खर्चों का रिकॉर्ड रखना आसान हो जाता है। हालांकि, कई बार कुछ पेमेंट्स ऐसी होती हैं जिन्हें यूजर्स निजी रखना चाहते हैं। ऐसे मामलों के लिए Paytm एक खास "हाइड पेमेंट" फीचर देता है। इसकी मदद से आप कुछ ट्रांजेक्शन को मुख्य हिस्ट्री से छिपा सकते हैं।
Trending Videos
पेटीएम
- फोटो : Twitter: @Paytm
क्या है Paytm का 'हाइड पेमेंट' फीचर?
यह आपकी डिजिटल पेमेंट्स को प्राइवेट रखने का एक बहुत ही स्मार्ट तरीका है। यह फीचर आपको अपनी चुनिंदा पेमेंट्स को 'प्राइमरी व्यू' (मेन हिस्ट्री) से हटाने की ताकत देता है। ध्यान रहे, जब आप किसी पेमेंट को छिपाते हैं, तो वह डिलीट या बदल नहीं जाती। वह बस एक अलग और सुरक्षित सेक्शन में चली जाती है। Paytm का दावा है कि आपकी यह जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। आप जब चाहें इसे दोबारा देख सकते हैं।

- फोटो : Social Media
Paytm पर ट्रांजेक्शन कैसे छिपाएं?
अगर आप किसी पेमेंट को मुख्य हिस्ट्री से हटाना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
अगर आप किसी पेमेंट को मुख्य हिस्ट्री से हटाना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने फोन में Paytm एप खोलें।
- अब Balance & History टैब पर जाएं।
- जिस ट्रांजेक्शन को छिपाना है, उस पर लेफ्ट स्वाइप करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे Hide ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद Yes, Hide Payment पर टैप करके कन्फर्म करें।
- अब आपकी चुनी हुई ट्रांजेक्शन मुख्य पेमेंट हिस्ट्री से छिप जाएगी।
छिपाई गई ट्रांजेक्शन वापस कैसे देखें?
- फोटो : एआई जनरेटेड
छिपाई गई ट्रांजेक्शन वापस कैसे देखें?
अगर बाद में आपको हाइड की गई ट्रांजेक्शन देखनी हो, तो उसके लिए भी आसान तरीका मौजूद है।
अगर बाद में आपको हाइड की गई ट्रांजेक्शन देखनी हो, तो उसके लिए भी आसान तरीका मौजूद है।
- सबसे पहले Balance & History सेक्शन में जाएं।
- स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिख रहे थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
- यहां View Hidden Payments ऑप्शन चुनें।
- अब अपना PIN डालें या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद आपकी सभी छिपाई गई ट्रांजेक्शन स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
- अब उस ट्रांजेक्शन पर लेफ्ट स्वाइप करें। फिर Unhide ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद वह ट्रांजेक्शन दोबारा आपकी सामान्य पेमेंट हिस्ट्री में दिखाई देने लगेगी।