{"_id":"6a06adf778cacbd58207bfd2","slug":"everyday-fridge-mistakes-ruining-cooling-get-ready-huge-repair-costs-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fridge Tips: फ्रिज इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कम हो जाएगी कूलिंग और बढ़ेगा बिजली बिल","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Fridge Tips: फ्रिज इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कम हो जाएगी कूलिंग और बढ़ेगा बिजली बिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 15 May 2026 10:55 AM IST
सार
Refrigerator Maintenance Tips: आजकल तो फ्रिज हर घर की जरूरत बन गया है। खासकर गर्मियों में दूध-ब्रेड से लेकर खाना या सब्जी कुछ भी खराब होने से बचाने के लिए हमें फ्रिज की जरूरत होती है, लेकिन कुछ वर्षों बाद अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि अब ये पहले जैसी कूलिंग नहीं देता। इसकी वजह वाे मशीन की दिक्कत मानते हैं, लेकिन असल में वजह उनकी ही आदते होती हैं। इस लेख में जानिए कैसे आप अपनी रोजमर्रा की आदतों को सुधारकर फ्रिज को पहले जैसा कूल बना सकती हैं...
विज्ञापन
1 of 8
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Fridge Cooling Issues: कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां करते रहते हैं, जो धीरे-धीरे फ्रिज की कूलिंग खराब कर देती हैं। शुरुआत में समस्या छोटी लगती है, लेकिन बाद में बिजली बिल बढ़ने, कूलिंग कम होने और भारी रिपेयरिंग खर्च जैसी परेशानियां सामने आने लगती हैं। कई मामलों में तो लोगों को नया फ्रिज खरीदने तक की नौबत आ जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज लंबे समय तक सही तरीके से काम करे, तो इन आदतों को तुरंत बदल दें।
Trending Videos
2 of 8
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखना पड़ सकता है भारी
बहुत से लोग जल्दबाजी में गर्म दाल, सब्जी या खाना सीधे फ्रिज में रख देते हैं। उन्हें इस बात अंदाजा नहीं होता कि ऐसा करने से फ्रिज के अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है और कूलिंग सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए हमेशा पहले खाना या दूध को सामान्य होने दें, उसके बाद ही फ्रिज में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
दीवार से सटाकर रखना कम कर सकता है कूलिंग
कई लोग फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटा कर रखते हैं, हालांकि इसकी वजह स्पेस की कमी हो सकती है, लेकिन इससे पीछे मौजूद कंडेंसर को हवा नहीं मिल पाती और मशीन की गर्मी बाहर नहीं निकलती। नतीजा यह होता है कि फ्रिज लगातार गर्म रहता है और उसकी कूलिंग धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। इसके लिए करना यह है कि फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम छह इंच की दूरी जरूर रखें।
4 of 8
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
लंबे समय तक दरवाजा खुला छोड़ देना
अगर आप बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं या लंबे समय तक इसे खुला ही छोड़ देते हैं, या फिर आप दरवाजा बंद करना भूल जाते हैं, तो इसके अंदर की ठंडी हवा या गैस बाहर निकल जाती है। ऐसा ही कई बार दोहराने से फ्रिज को फिर से तापमान कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे कूलिंग सिस्टम पर असर पड़ता है और बिजली बिल भी बढ़ सकता है। ऐसे में सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही फ्रिज खोलें और इस्तेमाल के तुरंत बाद बंद कर दें।
विज्ञापन
5 of 8
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
जरूरत से ज्यादा सामान भरना रोक सकता है एयर फ्लो
कई लोग फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर देते हैं। इससे सामान खराब होने से बच जाता है, लेकिन फ्रिज खराब होने लगता है। क्योंकि ऐसे में अंदर ठंडी हवा सही तरीके से घूम नहीं पाती। कुछ हिस्से ज्यादा ठंडे और कुछ कम ठंडे रहने लगते हैं। लगातार ओवरलोड रहने से कंप्रेसर पर भी दबाव बढ़ता है। इसलिए सामान रखते समय हमेशा ध्यान रखें कि एयर फ्लो बना रहे और ठंडी हवा आसानी से घूम सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।