सब्सक्राइब करें

Paytm का नया फीचर: बिना बैंक खाते के बच्चे कर सकेंगे सुरक्षित UPI पेमेंट्स, पैरेंट्स के पास होगा पूरा कंट्रोल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 19 May 2026 10:39 AM IST
सार

Paytm Pocket Money Feature: आजकल डिजिटल पेमेंट्स आम हो चुका है, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसका इस्तेमाल कर रहे है। मेट्रो का किराया हो, कैंटीन का बिल, मोबाइल रिचार्ज या ऑनलाइन शॉपिंग,  हर जगह UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ज्यादातर किशोरों के पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं होता, जिसकी वजह से उन्हें पेमेंट के लिए माता-पिता का फोन, OTP या QR कोड शेयर करना पड़ता है। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए Paytm एक शानदार फीचर लेकर आया है। जो किशोरों को बिना अलग बैंक अकाउंट खोले UPI पेमेंट्स करने की सुविधा देता है। जानिए कैसे...
 

विज्ञापन
Paytm Pocket Money, Kids can make safe UPI payments parents' phones
पेटीएम पर आया "Pocket Money" फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
Parent Controlled UPI Payments: अब बच्चों को छोटे-छोटे खर्चों के लिए माता-पिता का फोन या OTP मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Paytm ने नया Pocket Money फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना बैंक अकाउंट के भी टीन्स सुरक्षित तरीके से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे, जबकि पैरेंट्स खर्च पर पूरा नियंत्रण रख पाएंगे।
Paytm Pocket Money, Kids can make safe UPI payments parents' phones
पेटीएम पर आया "Pocket Money" फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
Paytm Pocket Money फीचर के बारे में...
यह एक पैरेंट-कंट्रोल्ड डिजिटल पेमेंट फीचर है, जिसे खासतौर पर किशोरों और छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर NPCI के UPI Circle फ्रेमवर्क पर आधारित है। इसके जरिए माता-पिता या परिवार का कोई भी करीबी सदस्य अपने बैंक अकाउंट से किशोर को सीमित और सुरक्षित UPI एक्सेस दे सकता है। इसका मतलब है कि अब Teens बिना अपना बैंक अकाउंट खोले सीधे अपने फोन से ऑनलाइन और ऑफलाइन UPI पेमेंट कर सकेंगे।
Trending Videos
Paytm Pocket Money, Kids can make safe UPI payments parents' phones
पेटीएम पर आया "Pocket Money" फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
ओटीपी और फोन मांगने की झंझट खत्म
अब तक कोई भी पेमेंट होता था, तो उसके लिए या तो ओटीपी मांगना पड़ता था, या पैरेंट्स के फोन का इस्तेमाल करना पड़ता था। कभी-कभी तो ऐसा होता था कि माता-पिता समय पर फोन नहीं उठा पाते थे, तो ओटीपी का टाइम भी खत्म हो जाता था, लेकिन इस फीचर के बाद अब टीन्स खुद अपने मोबाइल से QR स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे। इससे छोटे खर्चों को संभालना आसान होगा और बच्चों में जिम्मेदार डिजिटल पेमेंट आदतें भी विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paytm Pocket Money, Kids can make safe UPI payments parents' phones
पेटीएम पर आया "Pocket Money" फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
माता-पिता को मिलेगा पूरा कंट्रोल
सबसे खास बात यह है कि इस फीचर में कई पैरेंटल कंट्रोल्स दिए हैं ताकि खर्च सुरक्षित और सीमित रहे। यानी की माता-पिता अब माता-पिता मासिक खर्च लिमिट तय भी कर सकेंगे, यानी बच्चा चाह कर भी एक्स्ट्रा खर्च नहीं कर पाएगा। साथ ही पैरेंट्स रीयल-टाइम ट्रांजेक्शन देख सकेंगे, कभी भी लिमिट बदल सकेंगे और यहां तक अगर उन्हें कुछ गड़बड़ लगी, तो वह UPI एक्सेस तुरंत बंद कर सकेंगे। यानी की बच्चे को सिर्फ पेमेंट करने का अधिकार मिलेगा, कंट्रोल उसको माता-पिता ही करेंगे। इसके अलावा हर ट्रांजेक्शन की जानकारी तुरंत अभिभावक तक पहुंच जाएगी, जिससे खर्च पर निगरानी रखना आसान हो सकता है।

Spend Summary से खुलेगी पेमेंट की पाेल
पेटीएम पॉकेट मनी में स्पेंड समरी फीचर भी दिया गया है। यह हर ट्रांजेक्शन को अलग-अलग कैटेगरी में बांटता है। इससे माता-पिता और किशोर दोनों आसानी से समझ सकते हैं कि पैसा सबसे ज्यादा कहां खर्च हो रहा है। यानी की बच्चा फास्ट फूड वाली दुकान पर ज्यादा पेमेंट कर रहा है या ट्रांसपोर्ट, रिचार्ज और शॉपिंग पर।

सुरक्षा के लिए ये खास नियम
विज्ञापन
Paytm Pocket Money, Kids can make safe UPI payments parents' phones
पेटीएम पर आया "Pocket Money" फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
इसमें कई सिक्योरिटी लिमिट्स भी जोड़ी गई हैं ताकि किसी तरह के गलत इस्तेमाल का खतरा कम हो। जिसे आप नीचे टेबल के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं।
 
सुरक्षा नियम सिक्योरिटी लिमिट्स
सेटअप के बाद पहले 30 मिनट कुल खर्च की सीमा सख्ती से अधिकतम ₹500 तक सीमित रहेगी।
पहले 24 घंटे सुरक्षा के लिहाज से कुल खर्च की सीमा अधिकतम ₹5,000 तय की गई है।
एक बार में ट्रांजेक्शन की लिमिट प्रति पेमेंट अधिकतम ₹5,000 तक ही किया जा सकता है।
मासिक UPI लिमिट पूरे UPI नेटवर्क पर एक महीने में अधिकतम ₹15,000 तक का ही खर्च संभव है।
डिवाइस सिक्योरिटी इस फीचर के इस्तेमाल के लिए बच्चे के फोन में डिवाइस लॉक होना अनिवार्य है।
प्रतिबंधित सेवाएं किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय पेमेंट्स और कैश निकासी पर पूरी तरह रोक है।
पैरेंट कंट्रोल माता-पिता जब चाहें एप से लिमिट बदल सकते हैं या UPI PIN डालकर इसे तुरंत रोक सकते हैं।

इन फीचर्स का मकसद सुरक्षित और नियंत्रित डिजिटल पेमेंट अनुभव देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed