स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए खुशखबरी: भारत में स्टूडेंट्स और टीचर्स को पहली बार Apple Watch पर बंपर डिस्काउंट
Apple Watch Student Discount India: एपल ने भारत में पहली बार अपने एजुकेशन सेविंग्स प्रोग्राम के तहत एपल वॉच मॉडल्स पर खास डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। अब छात्र और शिक्षक एपल वॉच को हजारों रुपये की छूट के साथ खरीद सकेंगे। अब तक एपल अपने एजुकेशन स्टोर में मुख्य रूप से आईपैड, मैकबुक और कुछ एक्सेसरीज जैसे एयरपॉड्स पर ही ऑफर देता था। लेकिन अब पहली बार एपल वॉच को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए छात्रों और शिक्षकों के पास वैध स्कूल या यूनिवर्सिटी आईडी होना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आप एक स्टूडेंट या टीचर हैं और नई एपल वॉच खरीदने का मन बना रहे हैं? तो आपके लिए एक शानदार खबर है। एपल ने अब अपनी स्मार्टवॉच को भी 'एजुकेशन सेविंग्स प्लान' में शामिल कर लिया है, जिससे भारत में पहली बार छात्रों और शिक्षकों को इन पर विशेष छूट मिलेगी। अब तक एपल की ओर से यह लाभ सिर्फ आईपैड, मैकबुक और एयरपॉड्स जैसे डिवाइसेस पर मिलता था। इस पर लगभग ₹10 हजार तक की बचत हो सकती थी, लेकिन अब एपल वॉच के जुड़ने से यह ऑफर और भी बेहतर हो गया है।
किस मॉडल पर मिल रही है कितनी छूट?
एजुकेशन स्टोर के तहत आप एपल के अलग-अलग वॉच मॉडल्स पर काफी शानदार बचत कर सकते हैं। अगर आप Apple Watch Series 11 चुनते हैं, तो आपको इस पर 5 हजार से 6 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, Apple Watch SE 3 (जिसकी शुरुआती एमआरपी 25,900 रुपये है) पर आप 2 हजार रुपये बचा सकते हैं। इसके अलावा, प्रीमियम सेगमेंट में Apple Watch Ultra 3 पर पूरे 9 हजार रुपये की बड़ी छूट मिल रही है, जिसकी एमआरपी 89,900 रुपये है।
डिस्काउंट का फायदा कैसे उठाएं?
इस ऑफर का लाभ उठाना काफी आसान है, बस आपके पास अपने स्कूल या यूनिवर्सिटी का एक वैध आईडी कार्ड होना चाहिए। आपको सबसे पहले UNiDAYS प्लेटफॉर्म के जरिए अपना वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके लिए आपको अपने शिक्षण संस्थान का ईमेल एड्रेस दर्ज करना होगा या अपनी स्टूडेंट/फैकल्टी आईडी की फोटो अपलोड करनी होगी।
एक बार वेरिफिकेशन हो जाने के बाद, आप एपल की आधिकारिक वेबसाइट, एपल स्टोर मोबाइल एप या किसी भी अधिकृत स्टोर पर जाकर अपनी पसंद की वॉच पर छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपने बच्चे के लिए सही वॉच चुनने को लेकर असमंजस में हैं तो माता-पिता एपल के ऑफिशियल स्टोर्स में एक गाइडेड सेशन भी बुक कर सकते हैं। यह सुविधा वर्तमान में बंगलूरू (हेब्बल), मुंबई (बीकेसी और बोरीवली), पुणे (कोरेगांव पार्क), नोएडा और दिल्ली (साकेत) में एपल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
पढ़ाई करने में मददगार है एपल वॉच?
एपल वॉच केवल समय देखने का एक गैजेट नहीं है, बल्कि यह स्टूडेंट्स की पढ़ाई और सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन साथी भी है। पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने से बचने के लिए इसमें फोकस मोड दिया गया है। साथ ही सिरी, टाइमर, कैलेंडर और रिमाइंडर जैसे फीचर्स बच्चों को अपना डेली रूटीन बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं। पेरेंट्स के लिए इसमें फैमिली सेटअप का विकल्प है, जिससे वे अपने आईफोन को बच्चे की वॉच के साथ जोड़ सकते हैं। इसके सेल्युलर वर्जन के जरिए बच्चे सीधे कॉल या मैसेज कर सकते हैं और माता-पिता उनकी रियल-टाइम लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं।
सुरक्षा के नजरिए से इसमें इमरजेंसी एसओएस और क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो किसी भी अनहोनी या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत माता-पिता को अलर्ट भेज देते हैं। इसके अलावा, टीनएजर्स इसके एक्टिविटी और वर्कआउट एप्स के जरिए अपनी फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं। जबकि स्लीप ट्रैकिंग फीचर उन्हें उनकी नींद की क्वालिटी समझने में मदद करता है। अगर आप भी इस खास ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपनी स्टूडेंट या टीचर आईडी तैयार रखें और आज ही एपल की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टोर पर जाकर अपनी पसंदीदा वॉच चुनें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.