{"_id":"6a09a1bdd347e011d30a773e","slug":"oneplus-oxygenos-update-rollout-stopped-restart-boot-issues-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OnePlus: वनप्लस यूजर्स रहें सावधान! कंपनी ने रोका लेटेस्ट OxygenOS अपडेट, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
OnePlus: वनप्लस यूजर्स रहें सावधान! कंपनी ने रोका लेटेस्ट OxygenOS अपडेट, जानें क्या है पूरा मामला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 17 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार
OnePlus यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट का रोलआउट फिलहाल रोक दिया है। कुछ यूजर्स को अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोन में रीस्टार्ट और बूट से जुड़ी समस्याएं आने लगी थीं। ऐसे में अगर आपके पास OnePlus फोन है, तो नया अपडेट इंस्टॉल करने से पहले थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
वनप्लस ने बंज किया ऑक्सीजन ओएस 16 का अपडेट
- फोटो : OnePlus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसने OxygenOS 16.0.7.XXX और 16.0.5.XXX अपडेट का रोलआउट अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी के मुताबिक कुछ यूजर्स ने अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोन में असामान्य रीस्टार्ट और बूट संबंधी दिक्कतों की शिकायत की थी। यानी कुछ डिवाइस ठीक से स्टार्ट नहीं हो रहे थे या बार-बार रीस्टार्ट हो रहे थे। यह अपडेट भारत और अमेरिका में OnePlus डिवाइसेज के लिए जारी किया गया था।
OnePlus ने क्या कहा?
OnePlus कम्युनिटी पोस्ट में कंपनी के एक इंजीनियर ने कहा कि यूजर्स को हुई परेशानी के लिए कंपनी माफी मांगती है और इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डिवाइस की स्थिरता और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस सुनिश्चित करने के लिए फिलहाल संबंधित अपडेट बिल्ड्स का रोलआउट तुरंत रोक दिया गया है। कंपनी की इंजीनियरिंग टीम समस्या की असली वजह तलाशने और फिक्स तैयार करने में जुटी हुई है।
कंपनी ने यह भी कहा कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
क्या अभी OnePlus फोन अपडेट करना चाहिए?
अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो फिलहाल आप सुरक्षित हैं। ऐसे में सलाह यही होगी कि अगला अपडेट आने के बाद भी उसे तुरंत इंस्टॉल न करें। कुछ दिन इंतजार करें और देखें कि दूसरे यूजर्स का अनुभव कैसा रहता है।
फिलहाल OnePlus ने यह साफ नहीं किया है कि अपडेट का नया और ज्यादा स्थिर वर्जन कब जारी किया जाएगा।
क्यों खतरनाक हो सकता है ऐसा बगी अपडेट?
सॉफ्टवेयर अपडेट में आने वाली ऐसी गड़बड़ियां कई बार बड़ी परेशानी पैदा कर सकती हैं। हालांकि इससे फोन के हार्डवेयर को नुकसान होने की संभावना कम रहती है, लेकिन यूजर्स का जरूरी डेटा प्रभावित हो सकता है।
अगर फोन बूट लूप में फंस जाए या ठीक से चालू न हो, तो कई बार डेटा रिकवरी मुश्किल हो जाती है।
अपडेट से पहले ये सावधानियां जरूर रखें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट से पहले फोन का बैकअप जरूर लेना चाहिए। इसके लिए लोकल बैकअप और क्लाउड बैकअप दोनों विकल्प बेहतर माने जाते हैं।
आज कई फ्री और पेड सर्विस मौजूद हैं, जिनकी मदद से फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और जरूरी फाइल्स को सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे किसी भी समस्या की स्थिति में आपका डेटा सुरक्षित रहता है।