{"_id":"6a06fbb0a2667df09f0e172c","slug":"trump-mobile-to-start-delivery-of-trump-t1-smartphone-from-this-week-features-specifications-price-details-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trump T1: ट्रंप फोन का इंतजार खत्म! 11 महीने बाद डिलीवरी की तैयारी में कंपनी, जानें क्या हैं फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Trump T1: ट्रंप फोन का इंतजार खत्म! 11 महीने बाद डिलीवरी की तैयारी में कंपनी, जानें क्या हैं फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 15 May 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Trump T1 Smartphone Shipment: 11 महीनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुचर्चित स्मार्टफोन Trump T1 ग्राहकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। चमचमाते गोल्डन लुक और 50MP कैमरे वाले इस फोन को कंपनी अमेरिकी मार्केट में शिप करने के लिए तैयार है। इस फोन की कीमत 499 डॉलर रखी गई है। लेकिन क्या आप इस 'मेड इन यूएसए' फोन को भारत में खरीद पाएंगे? आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।
Trump T1 Smartphone
- फोटो : ट्रंप मोबाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से जुड़ा बहुचर्चित Trump T1 स्मार्टफोन आखिरकार ग्राहकों के हाथों में पहुंचने को तैयार है। अगस्त 2025 में लॉन्च होने के बाद से ही यह फोन लगातार देरी का सामना कर रहा था। अब लगभग 11 महीने के लंबे इंतजार के बाद, ट्रंप मोबाइल (Trump Mobile) ने आधिकारिक तौर पर फोन की डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की है।
ट्रंप मोबाइल ने एक आधिकारिक एक्स पोस्ट में बताया कि जिन लोगों ने इसे 100 डॉलर में प्री-ऑर्डर किया था उन्हें यह फोन इसी हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएगा। फोन की प्रोमोशनल कीमत 499 डॉलर रखी गई है। खैर, आइए जानते हैं ट्रंप मोबाइल की क्या खासियत है और क्या इस "मेड इन यूएसए" फोन को आप भारत में खरीद पाएंगे?
लुक और डिजाइन (Trump T1 Look And Design)
Trump T1 स्मार्टफोन खासतौर पर अपने गोल्ड-प्लेटेड प्रीमियम लुक के लिए चर्चा में है। राष्ट्रवाद की थीम को ध्यान में रखते हुए, इसके पिछले हिस्से पर अमेरिकी झंडा और Trump Mobile का बड़ा लोगो उभरा हुआ है। यह डिजाइन उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो ट्रंप ब्रांडिंग को फ्लॉन्ट करना चाहते हैं।
Trump T1 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (Trump T1 Specifications And Features)
Trending Videos

- डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक स्मूद अनुभव प्रदान करेगी।
- प्रोसेसर: यह डिवाइस एंड्रॉइड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें शानदार कैमरा सेटअप है। पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 50MP का मुख्य लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का दमदार फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- सिक्योरिटी: इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
Trump T1 पर लगे चाइनीज होने के आरोप
- फोटो : ट्रंप मोबाइल
Trump T1 को लेकर क्या है विवाद? (Trump T1 Controversy)
हालांकि, यह स्मार्टफोन अपने लॉन्च से पहले ही विवादों में भी घिरा रहा है। शुरुआत में कंपनी ने इसे पूरी तरह से "मेड इन यूएसए" (Made in USA) कहकर प्रचारित किया था, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका डिजाइन और हार्डवेयर चीनी स्मार्टफोन्स (विशेषकर HTC U24 Pro) से काफी मिलता-जुलता है। इसके अलावा, डिलीवरी में हुई लगातार देरी और कंपनी द्वारा अपनी वेबसाइट की शर्तों में बदलाव करने से भी ग्राहकों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
क्या Trump T1 को भारत में ऑर्डर किया जा सकता है?
फिलहाल Trump Mobile ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन को मुख्य रूप से अमेरिका (USA) के बाजार के लिए ही लिस्ट किया है। भारत में इसकी कोई आधिकारिक लॉन्चिंग, स्टोर या डिस्ट्रिब्यूटर अभी मौजूद नहीं है। कंपनी का पूरा ध्यान फिलहाल उन ऑर्डर्स को पूरा करने पर है जो पिछले साल अमेरिका में प्री-बुक किए गए थे। कंपनी भविष्य में भारत में अपने रिटेल स्टोर खोलेगी या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
भारत में मंगाने की क्या हैं चुनौतियां?
अगर आप भारत में रहते हैं, तो आप इसे कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट से ऑर्डर करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन यहां आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है:
इंपोर्ट ड्यूटी: भारत में बाहर से स्मार्टफोन मंगवाने पर भारी कस्टम ड्यूटी (लगभग 20-40%) देनी पड़ती है। इस फोन की कीमत $499 (लगभग 41,500 रुपये) रखी गई है। टैक्स और शिपिंग मिलाकर भारत में इसकी कीमत 60,000 से 70,000 रुपये तक हो सकती है।
नेटवर्क और कनेक्टिविटी: चूंकि यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर आधारित एक एंड्रॉइड डिवाइस है, इसलिए यह भारत के 4G और 5G बैंड्स (Jio, Airtel) को सपोर्ट तो करना चाहिए। हालांकि, आधिकारिक भारतीय वर्जन न होने के कारण VoLTE या 5G कनेक्टिविटी में कुछ समस्या हो सकती है।