{"_id":"6a043e76425477f6280f95d3","slug":"motorola-razr-fold-india-launch-price-specifications-moto-buds-2-plus-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च: डुअल AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी, एयरक्राफ्ट ग्रेड की है मजबूती","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च: डुअल AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी, एयरक्राफ्ट ग्रेड की है मजबूती
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 02:34 PM IST
सार
Motorola Razr Fold Launched: मोटोरोला ने भारत में अपना पहला नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6200 निट्स की स्क्रीन ब्राइटनेस, 7 साल के अपडेट्स और ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। क्या यह फोन बाजार के दिग्गजों को मात दे पाएगा? आइए जानते हैं इसकी सारी खूबियां।
विज्ञापन
Motorola Razr Fold
- फोटो : Motorola
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटोरोला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपना बहुप्रतीक्षित पहला नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold उतार दिया है। सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के मनोरंजन को दोगुना करने के लिए कंपनी ने लेनोवो (Lenovo) के सब-ब्रांड के तहत अपने नए वायरलेस इयरबड्स Moto Buds 2 Plus भी लॉन्च किए हैं। इन इयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए मशहूर ब्रांड बोस (Bose) द्वारा ट्यून किया गया है।
Trending Videos
Motorola Razr Fold
- फोटो : Motorola
डिस्प्ले और मजबूती में नहीं है कोई जवाब
- Motorola Razr Fold में 6.6 इंच का LTPO Extreme AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसे खरोंच और टूटने से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
- फोन को खोलने पर 8.1 इंच का बड़ा 2K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
- कंपनी का कहना है कि इसमें एयरक्राफ्ट ग्रेड स्टील हिंज और टाइटेनियम रीइन्फोर्समेंट दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती बेहतर होती है। फोन को IP48 और IP49 रेटिंग भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Motorola Razr Fold
- फोटो : Motorola
Snapdragon 8 Gen 5 के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट
- Motorola Razr Fold में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह वही चिपसेट है जो कंपनी के Motorola Signature में भी देखने को मिला था। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Hello UI आधारित Android 16 पर चलता है। कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
- बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की सिलिकन-कार्बव बैटरी दी गई है। यह 80W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Motorola Razr Fold
- फोटो : Motorola
फ्लैगशिप लेवल का है कैमरा सेटअप
- फोटोग्राफी के लिए Razr Fold में 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस दिया गया है।
- फोन में 50MP Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा भी मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
- सेल्फी के लिए कवर स्क्रीन पर 20MP कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 32MP कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Motorola Razr Fold
- फोटो : Motorola
Motorola Razr Fold की कीमत
मोटोरोला रेजर फोल्ड एक प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसकी कीमत भी उसी के अनुरूप रखी गई है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, अगर आपको ज्यादा स्पेस चाहिए तो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये खर्च करने होंगे।
मोटोरोला रेजर फोल्ड एक प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसकी कीमत भी उसी के अनुरूप रखी गई है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, अगर आपको ज्यादा स्पेस चाहिए तो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये खर्च करने होंगे।