{"_id":"6a02cbc454afa313e8067da6","slug":"samsung-one-ui-8-5-update-galaxy-ai-features-for-older-devices-rollout-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samsung One UI 8.5 Update: अब पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में भी मिलेंगे Galaxy AI वाले प्रीमियम फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Samsung One UI 8.5 Update: अब पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में भी मिलेंगे Galaxy AI वाले प्रीमियम फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 12 May 2026 12:16 PM IST
सार
One UI 8.5 Update Galaxy AI: सैमसंग अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आया है। कंपनी ने अपने नए One UI 8.5 अपडेट के जरिए गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) के शानदार फीचर्स को पुराने स्मार्टफोन्स के लिए भी रोलआउट कर दिया है। अब पुराने गैलेक्सी डिवाइस भी नए फ्लैगशिप फोन की तरह स्मार्ट बनेंगे।
विज्ञापन
पुराने सैमसंग फोन में भी मिलेगा एआई
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung ने अपने One UI 8.5 अपडेट का दायरा बढ़ाते हुए कई पुराने Galaxy डिवाइसेज के लिए भी नए Galaxy AI फीचर्स रोलआउट करने शुरू कर दिए हैं। अब तक ये AI फीचर्स केवल Galaxy S26 सीरीज तक सीमित थे, लेकिन अब कंपनी इन्हें Galaxy S25, Galaxy S24, Galaxy Z Fold7, Galaxy Z Flip7 और कुछ टैबलेट्स तक भी पहुंचा रही है।
Trending Videos
Samsung One UI 8.5
- फोटो : एआई जनरेटेड
पुराने Galaxy फोन में आएंगे एडवांस AI फीचर्स
One UI 8.5 अपडेट के साथ यूजर्स को कई नए AI टूल्स मिलेंगे। इनमें एजेंटिक एआई, क्रिएटिव स्टूडियो, एआई फोटो एडिटिंग, स्मार्ट Bixby और कॉलिंग स्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung का फोकस अपने पूरे इकोसिस्टम में AI एक्सपीरियंस को एक जैसा बनाने पर है ताकि पुराने डिवाइसेज भी लंबे समय तक प्रासंगिक बने रहें।
एजेंटिक एआई की मदद से Bixby अब कई ऐप्स में एक साथ मल्टी-स्टेप टास्क कर पाएगा। यूजर सामान्य भाषा में कमांड देगा और AI खुद काम पूरा करेगा। वहीं क्रिएटिव स्टूडियो फीचर फोटो, स्केच या टेक्स्ट से वॉलपेपर, स्टिकर और ग्रीटिंग कार्ड बनाने में मदद करेगा।

फोटो एडिटिंग और कॉल फीचर्स होंगे ज्यादा स्मार्ट
- फोटो : Samsung
फोटो एडिटिंग और कॉल फीचर्स होंगे ज्यादा स्मार्ट
Samsung ने AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग को भी अपग्रेड किया है। अब यूजर्स फोटो से बैकग्राउंड हटाने, ऑब्जेक्ट मूव करने और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए नई इमेज जनरेट करने जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा Bixby Text Call फीचर अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को टेक्स्ट में कन्वर्ट कर देगा। यूजर लाइव ट्रांसक्रिप्ट पढ़कर तय कर सकेगा कि कॉल उठानी है या नहीं।

डिजाइन और कैमरा एक्सपीरियंस भी बदला
- फोटो : Samsung
डिजाइन और कैमरा एक्सपीरियंस भी बदला
One UI 8.5 में नया एंबिएंट डिजाइन, स्मूद एनिमेशन और फ्लोटिंग नेविगेशन दिया गया है। कैमरा सेक्शन में रियल-टाइम LUT प्रीव्यू, डुअल कैमरा रिकॉर्डिंग और मोशन फोटो डिटेक्शन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।वीडियो कॉल्स के दौरान AI बेस्ड एन्हांसमेंट और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कम्युनिकेशन एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

एंड्रॉयड 16
- फोटो : Google Blog
भारत समेत कई देशों में शुरू होगा रोलआउट
Samsung ने इस अपडेट की शुरुआत 6 मई को दक्षिण कोरिया से की थी। अब 11 मई से भारत, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में इसका विस्तार किया जा रहा है। One UI 8.5 एंड्रॉयड 16 पर आधारित है और इसे One UI 9 से पहले Samsung का सबसे बड़ा मिड-साइकिल अपडेट माना जा रहा है।