{"_id":"6a01d5a976aee5386e064f18","slug":"best-curved-display-smartphones-under-20000-vivo-moto-realme-hindi-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 हजार से कम में प्रीमियम लुक: Vivo से लेकर Moto तक, ये हैं टॉप 5 धांसू कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
20 हजार से कम में प्रीमियम लुक: Vivo से लेकर Moto तक, ये हैं टॉप 5 धांसू कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 11 May 2026 06:49 PM IST
सार
Best Curved Display Phones Under 20000: एक समय था जब कर्व्ड डिस्प्ले सिर्फ महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की पहचान माना जाता था। लेकिन अब 20 हजार रुपये से कम के बजट में भी यूजर्स को प्रीमियम डिजाइन, AMOLED स्क्रीन, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे वाले कई शानदार विकल्प मिलने लगे हैं। अगर आप भी स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है।
विज्ञापन
1 of 6
20 हजार के अंदर कर्व्ड डिस्प्ले फोन
- फोटो : iQOO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। पहले यह फीचर सिर्फ प्रीमियम और फ्लैगशिप डिवाइसेज तक सीमित था, लेकिन अब कई कंपनियां 20,000 रुपये के अंदर भी शानदार AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। यही वजह है कि कम बजट में भी यूजर्स को प्रीमियम लुक और शानदार एक्सपीरियंस मिल रहा है। आइए जानते हैं 20,000 रुपये के बजट में मिलने वाले ऐसे ही पांच बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में।
Trending Videos
2 of 6
Moto G96 5G
- फोटो : Motorola
Moto G96 5G
मोटोरोला का Moto G96 5G फोन इस बजट में एक बेहद शानदार विकल्प है। इसमें 6.67 इंच का 3डी ड्यूल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ इसकी स्क्रीन चलाने का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का मजबूत प्रोटेक्शन भी है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दमदार कैमरे हैं, जबकि बेहतरीन सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 33 वॉट की टर्बो पावर चार्जिंग के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Vivo T4R 5G
- फोटो : Vivo
Vivo T4R 5G
अगर आपको फोटोग्राफी का खासा शौक है, तो वीवो का यह फोन आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है। इसके पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है, और सामने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन की IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है। यह डिवाइस 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 5,700mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।
4 of 6
Infinix Note 50s 5G+
- फोटो : Infinix
Infinix Note 50s 5G+
Infinix Note 50s 5G+ का मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जबकि सामने की तरफ 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6.78 इंच का बेहतरीन ड्यूल-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जिससे मोशन बेहद स्मूथ लगता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 45 वॉट ऑल-राउंड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
iQOO Z10R 5G
- फोटो : iQOO
iQOO Z10R 5G
बेहतरीन परफॉरमेंस चाहने वालों के लिए 19,499 रुपये में iQOO का यह फोन एक बढ़िया विकल्प है। इसमें 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। ज्यादा इस्तेमाल पर फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें एक शानदार ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम लगा है। फोटोग्राफी के लिए 50 और 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।