फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   can magnet in ladies purse damage smartphone know truth about magnetic accessories damage

Phone Vs Magnet: क्या मैग्नेट वाले पर्स में रखने से खराब हो जाता है स्मार्टफोन? जानिए पूरा सच

Thu, 30 Jul 2026 05:36 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2026 05:36 PM IST
सार

क्या मैग्नेटिक पर्स, फोन कवर, चार्जर या कार होल्डर इस्तेमाल करने से स्मार्टफोन खराब हो सकता है? इस सवाल को लेकर कई तरह की बातें चलती रहती हैं। जानिए आधुनिक स्मार्टफोन पर मैग्नेट का कितना असर पड़ता है और किन परिस्थितियों में सावधानी बरतना जरूरी है।

विज्ञापन
can magnet in ladies purse damage smartphone know truth about magnetic accessories damage
जानें मैग्नेट वाले पर्स से जुड़ी ये खास बात - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

विस्तार

चाहे लेडीज पर्स हो या कार के डैशबोर्ड पर लगने वाला मैग्नेटिक होल्डर, हर जगह मैग्नेट का यूज होता है। खासकर मैग्नेट लगे पर्स में स्मार्टफोन रखने को लेकर अक्सर कहा जाता है कि ऐसा करना स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर ध्यान दें तो आजकल बाजार में कई स्मार्टफोन एक्सेसरीज मैग्नेट वाले आ रहे हैं। स्मार्टफोन के लिए फ्लिप कवर हो या वायरलेस चार्जर, हर किसी में मैग्नेट लगा होता है। लेकिन सवाल ये है कि क्या इन मैग्नेट्स से वाकई में स्मार्टफोन को कोई नुकसान है?  
विज्ञापन


अगर आप भी इसी उधेड़बुन में रहते हैं, तो आज हम आपके इस सबसे बड़े डर को हमेशा के लिए दूर करने जा रहे हैं। आइए समझते हैं कि विज्ञान और तकनीक इस बारे में क्या कहते हैं।
विज्ञापन

can magnet in ladies purse damage smartphone know truth about magnetic accessories damage
क्या वाकई मिट सकता है फोन का डेटा? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

क्या वाकई मिट सकता है फोन का डेटा?

मैग्नेट से स्मार्टफोन का डेटा डिलिट होने का डर पुराना हो गया है, अब यह नहीं होता। पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मैग्नेटिक स्टोरेज और घूमने वाले मैकेनिकल पार्ट्स का इस्तेमाल होता था। ऐसे डिवाइस पर मैग्नेट का असर पड़ने से डेटा अक्सर डिलिट हो जाता था। लेकिन आज के स्मार्टफोन फ्लैश स्टोरेज तकनीक पर काम करते हैं, जिसमें कोई मैग्नेटिक डिस्क नहीं होती। यही वजह है कि सामान्य मैग्नेट से फोन का डेटा डिलीट होने या स्टोरेज खराब होने का खतरा नहीं रहता।

can magnet in ladies purse damage smartphone know truth about magnetic accessories damage
फोन के अंदर भी लगे होते हैं मैग्नेट - फोटो : iQOO/OnePlus/Vivo
फोन के अंदर भी लगे होते हैं मैग्नेट
दिलचस्प बात यह है कि स्मार्टफोन के कई हिस्सों में पहले से ही छोटे-छोटे मैग्नेट मौजूद होते हैं। स्पीकर, वाइब्रेशन मोटर, कैमरा मॉड्यूल और कुछ अन्य हार्डवेयर में इनका इस्तेमाल किया जाता है। इसी कारण कंपनियां मैग्नेटिक चार्जिंग और मैग्नेटिक एक्सेसरीज भी सुरक्षित तरीके से उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन

can magnet in ladies purse damage smartphone know truth about magnetic accessories damage
इन फीचर्स पर पड़ सकता है असर - फोटो : एआई जनरेटेड
इन फीचर्स पर पड़ सकता है असर
हालांकि सामान्य मैग्नेट से डेटा या डिस्प्ले को नुकसान नहीं होता, लेकिन बहुत शक्तिशाली मैग्नेट फोन के बेहद करीब आने पर कुछ सेंसर प्रभावित हो सकते हैं। इससे कंपास गलत दिशा दिखा सकता है और GPS नेविगेशन की सटीकता कुछ समय के लिए कम हो सकती है।

OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) वाले कैमरे के पास अत्यधिक शक्तिशाली मैग्नेट लाने पर कैमरा अस्थायी रूप से फोकस करने में दिक्कत महसूस कर सकता है या तस्वीर धुंधली आ सकती है। मैग्नेट हटाने के बाद यह समस्या सामान्य रूप से खत्म हो जाती है।

can magnet in ladies purse damage smartphone know truth about magnetic accessories damage
स्मार्टफोन एक्सेसरीज (सांकेतिक) - फोटो : AI जनरेटेड
क्या मैग्नेटिक एक्सेसरीज इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
मैग्नेटिक फोन होल्डर, मैग्नेटिक कवर और मैग्नेटिक चार्जर जैसी एक्सेसरीज सामान्य उपयोग के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं क्योंकि इन्हें स्मार्टफोन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। हालांकि, औद्योगिक या बेहद शक्तिशाली मैग्नेट से फोन को दूर रखना ही बेहतर है।

can magnet in ladies purse damage smartphone know truth about magnetic accessories damage
मैग्नेट वाले पर्स में फोन रखना है सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
क्या मैग्नेट वाले पर्स में स्मार्टफोन नहीं रखना चाहिए?
नहीं, ये बात सच नहीं है। पर्स के बंद होने वाले बटन में मैग्नेट लगा होता है। ये मैग्नेट बहुत कम पावर का होता है जिससे स्मार्टफोन या वायरलेस ईयरबड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नुकसान पहुंचने की संभावना न के बराबर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed