{"_id":"6ab4cb9cd4944704d60c0013","slug":"meta-launches-camera-free-ai-smart-glasses-and-muse-charm-device-features-specifications-details-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेटा ने लॉन्च किए कैमरा-फ्री एआई ग्लास: वॉयस असिस्टेंट का मिलेगा सपोर्ट, 12 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
मेटा ने लॉन्च किए कैमरा-फ्री एआई ग्लास: वॉयस असिस्टेंट का मिलेगा सपोर्ट, 12 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत
Thu, 24 Sep 2026 12:35 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:35 PM IST
सार
प्राइवेसी चिंताओं के बीच, मेटा ने बिना कैमरे वाले नए AI स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने कनेक्ट इवेंट में एक पॉकेट-साइज डिवाइस 'म्यूज चार्म' (Muse Charm) और नए हल्के वीआर ग्लासेस भी पेश किए हैं।
विज्ञापन
रे-बैन मेटा ऑडियो स्मार्ट ग्लास
- फोटो : मेटा
विस्तार
दुनिया भर में स्मार्ट चश्मों में लगे कैमरों से लोगों की प्राइवेसी में दखलंदाजी की बढ़ती शिकायतों के बीच मेटा (Meta) ने एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में आयोजित कंपनी के वार्षिक 'मेटा कनेक्ट 2026' इवेंट में सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बिना कैमरे वाले नए ऑडियो-ओनली AI स्मार्ट ग्लासेस से पर्दा उठाया। इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं और जिन्हें खुफिया रिकॉर्डिंग या बिना इजाजत फोटो खींचे जाने का डर रहता है।
'रे-बैन मेटा ऑडियो' (Ray-Ban Meta Audio) नाम के इन नए स्मार्ट चश्मों में कैमरा हटा दिया गया है, लेकिन इनमें शानदार ऑडियो फीचर्स और कंपनी के एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
शानदार बैटरी लाइफ और जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस
पॉकेट साइज AI डिवाइस 'म्यूज चार्म' की ग्रैंड एंट्री
हल्के VR ग्लासेस भी आएंगे
विज्ञापन
'रे-बैन मेटा ऑडियो' (Ray-Ban Meta Audio) नाम के इन नए स्मार्ट चश्मों में कैमरा हटा दिया गया है, लेकिन इनमें शानदार ऑडियो फीचर्स और कंपनी के एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
शानदार बैटरी लाइफ और जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस
- मेटा के ये नए कैमरा-फ्री ग्लासेस कंपनी के अब तक के सबसे पतले और हल्के स्मार्ट चश्मे हैं, जिनका वजन महज 43 ग्राम है। जुकरबर्ग ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले वर्षों में दुनिया भर में चश्मा पहनने वाले करोड़ों लोग AI ग्लासेस की तरफ रुख करेंगे।
- इन नए स्मार्ट ग्लासेस के जरिए यूजर्स आसानी से म्यूजिक सुन सकते हैं, पॉडकास्ट का मजा ले सकते हैं, हैंड्स-फ्री फोन कॉल कर सकते हैं और एआई वॉयस असिस्टेंट की मदद से अपने कई काम निपटा सकते हैं। ये ग्लासेस एक बार फुल चार्ज होने पर 12 घंटे तक का शानदार बैटरी बैकअप देते हैं। ग्राहक इन्हें 13 अक्टूबर से खरीद सकेंगे और इनकी शुरुआती कीमत 349 डॉलर (करीब 33,400 रुपये) तय की गई है।
विज्ञापन
पॉकेट साइज AI डिवाइस 'म्यूज चार्म' की ग्रैंड एंट्री
- स्मार्ट ग्लासेस के अलावा, मेटा ने एक और बेहद दिलचस्प गैजेट म्यूज चार्म (Muse Charm) भी पेश किया, जो दिखने में एक चाबी के छल्ले या छोटे पॉकेट डिवाइस जैसा है। लगभग 2 इंच की ओलेड (OLED) टचस्क्रीन के साथ आने वाला यह छोटा सा गैजेट पूरी तरह से मेटा के नए म्यूज (Muse) पर्सनल एआई एजेंट पर काम करता है।
- इस डिवाइस की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन को छुए बिना ही एआई एजेंट से बातचीत कर सकते हैं और अपने रोजमर्रा के काम करवा सकते हैं। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह डिवाइस इस साल दिसंबर की छुट्टियों के आसपास बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
हल्के VR ग्लासेस भी आएंगे
- मेटा लगातार अपने हार्डवेयर पोर्टफोलियो को स्मार्टफोन से आगे ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने भविष्य के हल्के मेटा वीआर ग्लासेस (Meta VR Glasses) की भी झलक दिखाई। भारी-भरकम वीआर हेडसेट्स के उलट, इनका डिजाइन बिल्कुल आम चश्मों जैसा है और इनका वजन सिर्फ 100 ग्राम है।
- इनमें किसी बाहरी कंट्रोलर की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ये आंखों के इशारों और हैंड जेस्चर से काम करेंगे। हालांकि, तकनीक के शौकीनों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि 1,299 डॉलर की कीमत वाले ये धांसू वीआर ग्लासेस साल 2027 के स्प्रिंग सीजन में लॉन्च किए जाएंगे।