Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Nothing first AI device voice recorder physical Talk button red green LED lights design leaked

नथिंग के पहले एआई डिवाइस की दिखी झलक: वॉइस रिकॉर्डर जैसा लुक; नहीं है डिस्प्ले, आपके क्या काम आएगा?

Thu, 19 Nov 2026 04:27 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

  • नथिंग के पहले AI-नेटिव डिवाइस की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। 
  • खास बात यह है कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी, बल्कि एक फिजिकल Talk बटन और लाल-हरी LED लाइट्स मिलेंगी। 
  • आखिर यह दिखता कैसा है और क्या काम करेगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
Nothing first AI device voice recorder physical Talk button red green LED lights design leaked
नथिंग एआई डिवाइस - फोटो : एक्स/@heyitsyogesh

विस्तार

अपने अनोखे डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग (Nothing) अगले महीने अपना पहला AI-नेटिव डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी इसके टीजर जारी कर रही थी, जिनमें मेटल केस, टेक्सचर्ड बॉडी और पिल-शेप (कैप्सूल के आकार की) LED लाइट्स की झलक दिखी थी। अब इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही एक टिपस्टर ने इस डिवाइस की पहली तस्वीर लीक कर दी है, जिससे इसके हार्डवेयर और डिजाइन की काफी हद तक कन्फर्म हो गई है।
विज्ञापन


कैसा दिखता है नथिंग का नया AI डिवाइस?
टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नथिंग के आगामी एआई डिवाइस की तस्वीर साझा की है। लीक तस्वीर में यह गैजेट पतला और छोटा नजर आ रहा है। इसका डिजाइन लंबा और रेक्टैंगुलर है। डिवाइस का बाहरी हिस्सा डार्क कलर में दिखाई देता है और इसकी बॉडी पर टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है।
विज्ञापन


तस्वीर में डिवाइस के एक हिस्से पर बड़ा फिजिकल बटन दिख रहा है, जिस पर Talk लिखा है। इसके ठीक नीचे एक छोटा गोल कंट्रोल भी नजर आता है। वहीं, नीचे की तरफ दो पिल-शेप LED लाइट्स दी गई हैं, जिनमें एक लाल और दूसरी हरे रंग की है। डिवाइस के दूसरे सिरे पर एक छोटा ओपनिंग भी दिखाई देता है। माना जा रहा है कि यह माइक्रोफोन हो सकता है, जिसके जरिए यूजर अपनी आवाज से कमांड दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Talk बटन से होगा एआई से बातचीत का कंट्रोल
नथिंग पहले ही साफ कर चुकी है कि उसके इस एआई डिवाइस में डिस्प्ले नहीं दिया जाएगा। ऐसे में Talk बटन यूजर और डिवाइस के बीच बातचीत का मुख्य जरिया बन सकता है। इसके जरिए यूजर बातचीत शुरू कर सकते हैं, ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं या वॉयस कमांड दे सकते हैं।

डिवाइस में मौजूद लाल और हरी LED लाइट्स भी अहम हो सकती हैं। ये लाइट्स डिवाइस की स्थिति, रिकॉर्डिंग या किसी एक्टिविटी के बारे में जानकारी दे सकती हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन लाइट्स के काम करने के तरीके या बटन की पूरी भूमिका के बारे में जानकारी नहीं दी है।

लाइव ट्रांसलेटर या एआई वॉयस रिकॉर्डर हो सकता है डिवाइस
टिप्स्टर योगेश बरार ने तस्वीर के साथ डिवाइस के फीचर्स या स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, उन्होंने इसके संभावित इस्तेमाल को लेकर कुछ अंदाजे लगाए हैं। यह डिवाइस लाइव ट्रांसलेटर, AI वॉयस रिकॉर्डर या स्मार्ट नोट-टेकिंग गैजेट हो सकता है।

अगर यह लाइव ट्रांसलेटर के तौर पर काम करता है, तो यूजर बातचीत के दौरान अलग-अलग भाषाओं को समझने में इसकी मदद ले सकते हैं। वहीं, वॉयस रिकॉर्डर के रूप में यह बातचीत को रिकॉर्ड करने और AI की मदद से जरूरी जानकारी को नोट्स में बदलने का काम कर सकता है। फिलहाल ये सभी संभावनाएं हैं। कंपनी ने डिवाइस के असली फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

दिसंबर में लॉन्च होगा नथिंग का पहला एआई डिवाइस
इस डिवाइस को लेकर नथिंग के सीईओ कार्ल पेई पहले भी संकेत दे चुके हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि कंपनी का पहला AI-नेटिव प्रोडक्ट दिसंबर में लॉन्च होगा। उन्होंने यह भी साफ किया था कि इसमें स्क्रीन नहीं होगी।

कार्ल पेई का कहना है कि इस तरह के प्रोडक्ट को सिर्फ एक एप के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। इसके लिए अलग हार्डवेयर की जरूरत है। इसके बाद कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया था, जिसमें मेटल बॉडी, गोल किनारों, टेक्सचर्ड फिनिश और लाल-हरी पिल-शेप LED लाइट्स वाला डिवाइस दिखाई दिया था। उसमें लाल रंग से मार्क किया गया एक फिजिकल बटन भी नजर आया था।


अब लीक हुई तस्वीर कंपनी के पहले टीजर में दिखे डिजाइन से मेल खाती है। हालांकि, डिवाइस का नाम, कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इनका खुलासा कंपनी के आधिकारिक लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed